CG में एम्बुलेंस हुई हादसे का शिकार: अस्पताल से निकलते ही मेडिकल स्टोर की सीढ़ियों से टकराई, हादसे में ड्राइवर की चली गई जान

CG में एम्बुलेंस हुई हादसे का शिकार

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक एम्बुलेंस हादसे का शिकार हो गयी है। इस हादसे में ड्राइवर की जान चली गयी है। बताया जा रहा है की एम्बुलेंस अस्पताल से निकली और सीधे मेडिकल स्टोर की सीढ़ियों से जा टकराई। जिसके बाद मौके पर ही ड्राइवर की मौत हो गयी। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, ड्राइवर कमल दास महंत (35) अपनी एंबुलेंस में एक मरीज को लेकर तमनार अस्पताल से निकला ही था कि 15-20 कदम की दूरी पर वो पटनायक मेडिकल स्टोर की सीढ़ियों पर वाहन को चढ़ा दिया। हादसे में ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद तमनार थाना पुलिस और SDOP दीपक मिश्रा मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एंबुलेंस ड्राइवर को चक्कर आ गया था, वो अनकॉन्शस जैसा लग रहा था और अस्पताल से थोड़ी ही दूरी पर उसने एंबुलेंस को मेडिकल स्टोर की सीढ़ियों पर चढ़ा दिया।

एसडीओपी दीपक मिश्रा ने कहा कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है, रिपोर्ट आने पर ही मौत की असल वजहों का पता चल सकेगा। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस में मरीज और उसके परिजन सवार थे, लेकिन उन्हें कुछ भी नहीं हुआ है।

एसडीओपी ने कहा कि अस्पताल के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। उसे देखकर ऐसा लगता है कि एंबुलेंस चालक को चक्कर या अटैक आया होगा, जिसके कारण हादसा हुआ। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...