बरसते पानी में भाजपा महिला मोर्चा पहुंची दुर्ग कलेक्ट्रेट: भूपेश सरकार के खिलाफ मटका फोड़ कर किया प्रदर्शन… सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्त्ता हुए शामिल

  • भूपेश बघेल सरकार के पाप का घड़ा अब भर चुका है, जल्द ही फूटेगा – शालिनी राजपूत
  • गंगाजल हाथ में लेकर शराबबंदी का झूठा वादा करके सबसे बड़ा पाप किया भूपेश सरकार ने – जितेन्द्र वर्मा

दुर्ग। दुर्ग कलेक्ट्रेट के सामने भाजपा महिला मोर्चा ने आज प्रदर्शन किया है। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत, जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री माया बेलचंदन की विशेष उपस्थिति और जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी के नेतृत्व में गुरुवार को सैकड़ो की संख्या में महिलाएं अपने सिर पर घड़ा लेकर जिला भाजपा कार्यालय से निकली और कलेक्ट्रेट पहुंचकर घड़ा फोड़ा। महिलाओं ने रास्ते भर भूपेश सरकार के पाप का घड़ा भरने के नारे लगाए। इसी दौरान भारी बारिश की भी परवाह नहीं करते हुए महिलाएं आंदोलन में डटी रही और बरसते पानी में भीगते हुए कांग्रेस सरकार के पाप का घड़ा भरने के प्रतीक स्वरूप घड़ा फोड़कर प्रदर्शन किया।

महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि महिलाओं के साथ भूपेश की कांग्रेस सरकार ने अत्याचार और अन्याय की पराकाष्ठा की है, गंगाजल हाथ में लेकर शराबबंदी का भरोसा दिया और महिलाओं के वोट हासिल किए, उसके बाद शराबबंदी लागू करने का वादा निभाने की बजाय शराब की दुकान बढ़ा दी, और तो और शराब की बिक्री बढ़ाने के लिए ऑनलाइन घर पहुंच सेवा चालू कर दी। भूपेश बघेल ने घोटाला करके शराब की अवैध कमाई के लिए महिलाओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया, शराब के कारण परिवार टूट रहे हैं, महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है इन सब चीजों की जिम्मेदार केवल पापी भूपेश सरकार है।

भाजपा जिला महिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार ने इतने पाप किए हैं कि इनका पाप का घड़ा अब भर चुका है, इनके पाप का घड़ा जल्द ही फूटेगा इसीलिए भाजपा महिला मोर्चा ने भूपेश के पाप का घड़ा भरने और फोड़ने के संकेत स्वरूप यह आंदोलन किया है। मुख्यमंत्री और गृह मंत्री का स्वयं का जिला होने के बावजूद यहां महिलाओं के विरुद्ध बढ़ती छेड़खानी, अनाचार और अत्याचार की घटनाएं यह साबित करती है कि महिलाओं के प्रति सरकार के मन में कोई संवेदना नहीं है, गुंडा तत्वों को महिलाओं पर अत्याचार करने की खुली छूट भूपेश सरकार ने दी है, ऐसी पापी सरकार अब ज्यादा दिन नहीं रहेगी।

महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी ने कहा कि पापी भूपेश सरकार ने महिला स्व सहायता समूह से कर्ज माफी का झूठा वादा किया। रेडी टू ईट जैसी कई योजनाओं से महिला स्व सहायता समूह को बाहर करके उन्हें बेरोजगार किया। इस सरकार ने महिलाओं के साथ ज्यादती करके इतना पाप कमाया है कि इसका सत्ता से बाहर होना तय है।

महिला मोर्चा जिला महामंत्री गायत्री वर्मा और जय राजपूत ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार ने झूठ बोल बोल कर इतने पाप कमाए हैं कि उनके कमाए हुए पापों का घड़ा भर चुका है। साल में पांच एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर निशुल्क देने का वादा किया था, लेकिन नहीं दिया अब महिलाएं एक साथ 25 सिलेंडर का पैसा भूपेश सरकार से मांगती है। लेकिन यह निकृष्ट सरकार ऐसा नहीं करेगी क्योंकि इस सरकार के मन में केवल पाप है।

महिला मोर्चा के आंदोलन प्रदर्शन में जिला भाजपा उपाध्यक्ष अलका बाघमार, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और जिला प्रभारी स्वाति साहू, हर्षा चंद्राकर, बानी सोनी, रेखा यादव, अहिल्या यादव रूपेश्वरी साहू, नीतू श्रीवास्तव, अनुसूया साहू, मंजू पांडे, प्रिया ठावरे, प्रीती खरे, ममता देवांगन, संतोषी साहू, लता ठाकुर, योगिता शर्मा, सीमा तिडके, विद्या नामदेव, वीणा वर्मा, बसंती गायकवाड, मौसमी ताम्रकार, अंजू तिवारी, तनुजा बघेल, सुरुचि उमरे, पीला बाई, अंजू यादव, शीतल जांगिड़, दिनेश्वरी तुरकर, मीनाक्षी महोबिया, संगीत पांडे, संगीता राजपूत, अनुरागिनी तिवारी, झरना वर्मा, श्वेता कनौजिया, मीना वर्मा, कांति साहू, रोशनी साहू, हेमलता साहू, भारती साहू, श्वेता मानिकपुरी, सुधा राठोर, सुधा सिंह, कालिंद्री साहू, गायत्री साहू, रेवती सोनकर, लक्ष्मी देवांगन, मधु यादव, निशा सोनी, रानी बंछोर सहित सैकड़ो की संख्या में महिलाएं शामिल हुई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

आलेख : आधुनिक कल्याणकारी राज्य, सामाजिक कल्याण, इस्लाम और...

नई दिल्ली। सामाजिक सुरक्षा और जन कल्याण एक न्यायपूर्ण और मानवीय समाज के निर्माण के लिए सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांतों में से हैं। इन सिद्धांतों...

राशन वितरण में OTP पर लगी रोक, अब केवल...

रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत अब प्रदेश की सभी उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीन के माध्यम से केवल बायोमेट्रिक सत्यापन के...

विधवा महिला से बैंक प्रबंधक ने मांगी रिश्वत, पीड़िता...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम निपानिया स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की निपानिया शाखा में रिश्वतखोरी का गंभीर मामला सामने आया है। एक...

5,500 शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट, शिक्षा मंत्री...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ राज्य सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने की...