CG – IT अफसर बनकर लाखों को लूट करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार: किराये की कार में पुलिस लिखकर पहुंचे थे रेड की जगह… फिर लूट की वारदात को दिए अंजाम… आरोपियों में CAF का सस्पेंड जवान भी

CG

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ में पुलिस ने नकली इनकम टैक्स आफिसर बनकर लूटने वालों को पकड़ा है। कोंडागांव पुलिस ने इनकम टैक्स आफिसर बनकर घर में घुसने के बाद लाखों रूपयें की लूट करने वो 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आपको बता दे शातिर आरोपीे पुलिस लिखी कार में सवार होकर बम्हनी गांव पहुंचे थे। वहीं एक हार्डवेयर की दुकान में आईटी अफसर बनकर जांच करने घुंसे और लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गये थे। पुलिस की गिरफ्त में आये आरोपियों में एक सीएएफ का जवान भी है, जिसे विभाग ने पूर्व में ही सस्पेंड कर दिया था। इनके कब्जे से करीब 37 लाख का सामान और कैश बरामद किया गया है।

जिले से 7 किलोमीटर दूर बम्हनी गांव की घटना है। इसी गांव के पड़ोस में रहने वाले साजेंद्र बघेल ने लूट की साजिश रची। रायपुर के रहने वाले निलंबित जवान लेखराम सिन्हा से संपर्क किया। ये दोनों ही इस घटना के मास्टर माइंड थे। पुलिस के मुताबिक, साजेंद्र बघेल ने बताया कि हार्डवेयर दुकान संचालक अजय मानिकपुरी के घर में बहुत पैसा है यदि उसके घर में रेड मारते है तो बहुत रकम मिलेगा। बाकी 4 आरोपियों को लालच दिया।

निलंबित जवान के पास एक गाड़ी इनोवा (CG 10 BM 3041) थी और एक कार XUV बिलासपुर से किराए में लिए और उसमें पुलिस लिखवाया। फिर इस घटना को अंजाम दिया। 19 मार्च दोपहर करीब 2:30 बजे आरोपियों ने दुकान संचालक अजय मानिकपुरी और पत्नी तुलेश्वरी मानिकपुरी को अपने कब्जे में लिया और पूछताछ के बाद लूट की। वहीं घर में काम कर रहे पुष्कर ठाकुर का मोबाइल फोन भी ले गए।

लूट के बाद पीड़ित परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। SP के निर्देश पर थाना कोंडागांव और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। मोबाइल लोकेशन के आधार पर टीम ने रायपुर में इनोवा कार के चालक को पकड़ा। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि साजेंद्र बघेल के कहने पर पैसों के लालच में उसने यह वारदात की। पुलिस ने सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और लूट की रकम तथा वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी को जब्त कर लिया है।

जांच में पता चला कि निलंबित जवान पहले भी कई लोगों को नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी कर चुका है। वहीं साजेंद्र बघेल ने जहां लूट की वहीं आसपास ही रहता था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी 15 मार्च को भी गांव आए हुए थे। लेकिन दुकान मालिक घर पर नहीं था जिसके बाद सभी वापस लौट गए।आरोपी के पास से लूट की रकम 4 लाख 38 हजार रूपए, एक नग इनोवा कार जिसकी कीमत लगभग 20 लाख, एक नग XUV 300 कार रकम लगभग 10 लाख, 9 नग मोबइल की कीमत लगभग 3 लाख रूपए, कुल 37 लाख 38 हजार रूपए का सामान और पैसा जब्त किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों के डिटेल

  • सुरेन्द्र कुमार (29) थाना सरगांव, जिला मुंगेली का रहने वाला है जो वर्तमान में रायपुर के बोरियाखुर्द में न्यू संतोषी नगर सिद्धी विनायक कॉलोनी में रहता है।
  • लेखराम सिन्हा (39) थाना कोरर, जिला कांकेर का रहने वाला है जो वर्तमान में रायपुर राजेंद्र नगर में रहता है।
  • प्रभदीप सिंह (30) रायपुर के बिरगांव में रहता है।
  • प्रियांक शर्मा (22) रायपुर के हिमालयन हाइट्स का रहने वाला है।
  • साजेंद्र बघेल (29) ग्राम बम्हनी, कोंडागांव का रहने वाला।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में शिव महापुराण कथा से पहले चेन स्नैचिंग,...

दुर्ग/भिलाई। अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा शुरू होने से पहले ही भिलाई में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चोरों ने...

बारिश के पानी से भरे डबरी में डूबे भाई-बहन,...

मोहला-मानपुर। लगातार हो रही बारिश के बीच जलभराव अब जानलेवा हादसों का कारण बनने लगा है। मोहला-मानपुर जिले के मानपुर विकासखंड के औंधी में...

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की बड़ी पहल: महिला एवं बाल...

रायपुर: छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने महिला सशक्तिकरण और नौनिहालों के बेहतर विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। महिला एवं...

शराब पीने से नाराज बेटे ने की मां की...

बालोद। स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया...