महादेव सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर का भांजा प्रखर गिरफ्तार : प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमले के केस में ढाई महीने से था फरार

दुर्ग। भिलाई नगर पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर योगेश सूर्यवंशी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर का भांजा प्रखर चंद्राकर और उसका साथी सुधांशु उर्फ बॉम्सी शामिल है। दोनों पर 2 जुलाई की रात डीपीएस चौक के पास योगेश सूर्यवंशी पर हमला करने का आरोप है।

पुलिस के मुताबिक, योगेश सूर्यवंशी 2 जुलाई की रात सेक्टर-6 स्थित पेट्रोल पंप से बाइक में पेट्रोल भरवाकर घर लौट रहे थे। डीपीएस चौक के पास पीछे से बाइक पर आए आरोपियों ने उनका पीछा किया और अचानक हमला कर दिया। आरोपियों ने बाइक के पहिए में डंडा फंसा दिया, जिससे योगेश सड़क पर गिर गए। बाइक से गिरने के बाद आरोपियों ने योगेश पर बेसबॉल के डंडे और धारदार हथियार से हमला किया।

डंडे और धारदार हथियार से किया हमला
पुलिस के अनुसार, उनके पैर और गर्दन के आसपास कई वार किए गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद योगेश का अस्पताल में उपचार कराया गया। जांच में पुलिस को आरोपियों और घायल प्रॉपर्टी डीलर के बीच पहले से विवाद और रंजिश की जानकारी मिली। इसी रंजिश के चलते हमले की वारदात को अंजाम देने की बात पुलिस जांच में सामने आई है। इस मामले में योगेश की शिकायत पर भिलाई नगर थाने में बीएनएस की धारा 109(1), 296, 3(5) और 61(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया था।

वारदात में इस्तेमाल किए गए सामान जब्त
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पहले अमन मूर्ति और हरीश यादव को गिरफ्तार किया था, जबकि प्रखर चंद्राकर और सुधांशु उर्फ बॉम्सी घटना के बाद से फरार थे। फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके बाद दोनों की घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए धारदार हथियार, डंडे और बाइक को भी जब्त करने की जानकारी दी है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों को दबोचा
पुलिस के अनुसार, प्रखर चंद्राकर के खिलाफ पहले से करीब 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसका नाम रायपुर और भिलाई में मारपीट से जुड़े मामलों में भी सामने आ चुका है। करीब नौ महीने पहले रायपुर के तेलीबांधा क्षेत्र स्थित एक क्लब में मारपीट के मामले में भी प्रखर और उसके साथियों पर आरोप लगे थे। इसके अलावा सुपेला थाना क्षेत्र में भी मारपीट के एक मामले में उसकी गिरफ्तारी हो चुकी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव :...

रायपुर। असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और असम कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल के काफिले पर कथित पथराव की...

भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा : पुशर कार...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र में मंगलवार को कार्य के दौरान हुए हादसे में एक ठेका श्रमिक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 47...

कांकेर में युवा कांग्रेस चुनाव के बीच बवाल :...

कांकेर। युवा कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच कांकेर में विवाद सामने आया है। दुर्गूकोंदल के रेस्ट हाउस में भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी और...

हाईकोर्ट का अहम फैसला : ST कर्मचारी को भी...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पदोन्नति से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण आदेश देते हुए कहा है कि अनुसूचित जनजाति वर्ग का कर्मचारी भी वरिष्ठता...