CG में भीषण सड़क हादसा: विदाई कराकर लौट रहा था परिवार, तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मार दी जबरदस्त टक्कर, दूल्हा-दुल्हन सहित 5 की मौत

CG में भीषण सड़क हादसा

जांजगीर-चाम्पा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चाम्पा जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक अनियंत्रित ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतना जबरदस्त था कि, कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में कार में सवार दूल्हा -दुल्हन समेत 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। भीषण हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला मुलमुला थाना क्षेत्र का है। सभी लोग दुल्हन की विदाई कराकर बलौदा से लौट रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, बलौदा निवासी सोनी परिवार के बेटे शुभम सोनी की शादी शिवरीनारायण निवासी नेहा से शनिवार रात को हुई। रविवार तड़के विदाई के बाद दूल्हा शुभम, दुल्हन नेहा, शुभम के पिता ओमप्रकाश सोनी (50), फूफा सरजू सोनी (66) और बुआ रेवती सोनी एक ही कार से घर लौट रहे थे। सुबह करीब 5 बजे पकरिया जंगल में चंडी देवी मंदिर के पास ट्रक ने कार को चपेट में ले लिया।

आमने-सामने ट्रक की टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए। आसपास के लोगों ने हादसा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने दुल्हन सहित 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया। थोड़ी देर में उपचार के दौरान दूल्हे ने भी दम तोड़ दिया।

एसपी विजय अग्रवाल ने कहा कि हादसे के बाद कार से धुआं निकलने लगा। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी बुलाई गई। दमकलकर्मियों ने कार में लगी आग पर काबू पाया। घटना के बाद आरोपी ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। ट्रक को जब्त कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...