पूर्व पार्षद रश्मि सिंह के सेक्टर-1 निवास पहुंचे वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन… स्वागत समारोह में उमड़े लोग

भिलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में वैशाली नगर से नव निर्वाचित विधायक रिकेश सेन का लोगों से भेंट-मुलाकात जारी है। विधायक बनने के बाद क्षेत्र की जनता भी रिकेश सेन से मिल रही है। इसी बीच शुक्रवार को भाजपा की पूर्व पार्षद रश्मि सिंह के सेक्टर-1 निवास पर उनका स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। उपस्थित लोगों ने गर्मजोशी के साथ वैशाली नगर के नव निर्वाचित विधायक रिकेश सेन का जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें जीत की बधाई दी। आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव जीतने के बाद से भाजपा विधायक रिकेश लोगों से सादगी पूर्वक मिल रहे हैं उनकी समस्याएं भी सुन रहे हैं सरकार गठन के बाद उनकी समस्याओं का समाधान का भरोसा भी दिला रहे हैं। रिकेश सेन के विधायक बनने के बाद से वैशाली नगर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। इस समारोह में सैकड़ो लोग शामिल हुए और रिकेश सेन को जीत की बधाई दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में भीषण सड़क हादसा: गेहूं से भरे अनियंत्रित...

बालोद / रायपुर: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई,...

रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर जलभराव, यातायात प्रभावित, दुर्ग पुलिस...

दुर्ग। रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर कुम्हारी ओवरब्रिज के समीप चंदनडीह क्षेत्र में जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हो गया है। वाहनों की आवाजाही धीमी...

कंटेनर से हो रही थी गांजा तस्करी, 7 आरोपी...

महासमुंद। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम...

महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वॉन्टेड आरोपी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया है।...