दुर्ग जिले के नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों का अभिनंदन कार्यक्रम: बधाई देने कार्यकर्ताओं की लगी होड़… सांसद विजय बघेल ने कहा- कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की ताकत ने दिलाई भाजपा को ऐतिहासिक जीत

  • संगठन की सक्रियता ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जो एंटीइनकमबेंसी बनाई वही बनी भाजपा की जीत का आधार – जितेन्द्र वर्मा
  • कार्यकर्ताओं की मेहनत ने दिलाया है जनता का विश्वास, इसे कायम रखना विधायकों की जिम्मेदारी – राजीव अग्रवाल

दुर्ग। दुर्ग में आज जिला भाजपा संगठन द्वारा जिले के नवनिर्वाचित विधायकों के अभिनंदन और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद विजय बघेल ने कहा कि “कांग्रेस सरकार के खिलाफ निर्भीकता और निडरता के साथ पूरे साहस से मुकाबला किया, कार्यकर्ताओं ने झूठे मुकदमो और लाठी चार्ज के सामने भी नहीं झुके। अत्याचारी और भ्रष्ट कांग्रेस सरकार के खिलाफ हर धरना, घेराव, आंदोलन, पुतला दहन और विरोध प्रदर्शन में जमकर माहौल बनाया जनता के बीच में जागृति लाकर झूठे वादों और भ्रष्टाचार की पोल खोली, भाजपा के घोषणा पत्र को जन-जन तक पहुंचाया, जिससे प्राभावित जनता ने भाजपा को आशीर्वाद देकर सेवा का मौका दिया है। जनता का जो आशीर्वाद भाजपा को मिला है उसमें कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है, अब विधायकों की ये जिम्मेदारी है कि वे जनता भावनाओं और कार्यकर्ताओं की मेहनत का सम्मान करते हुए एक अच्छे जनप्रतिनिधि के तौर पर विकास में अपना योगदान दे।”

दुर्ग जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल और सह प्रभारी चेमन देशमुख ने कहा कि “जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा और बृजेश बिचपुरिया के नेतृत्व में विगत डेढ़ वर्षो में कार्यकर्ताओं ने अपनी जीवंत भूमिका निभाई और पार्टी के हर कार्यक्रम और आंदोलन में जान फूंक दी। जिसका सुपरिणाम है कि आज 5 में से 4 सीटों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय हुई है। कार्यकर्ताओं की मेहनत से जनता का विश्वास हासिल हुआ है , इसे आगे कायम रखना विधायकों की जिम्मेदारी है।”

दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि “उनके जिला अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संगठन में जमकर मेहनत की है। उन्होंने कांग्रेस विधायकों के निवास घेराव, शराब बिक्री के खिलाफ चक्काजाम, मोर आवास मोर अधिकार को लेकर पदयात्रा व धरना प्रदर्शन, रोजगार भत्ता को लेकर मुख्यमंत्री निवास घेराव, चलबो गौठान, खोलबो पोल अभियान, पीएससी घोटाले पर हस्ताक्षर अभियान, कार्यकर्ता सम्मेलन, मन की बात, बूथ सशक्तिकरण अभियान, विशेष जनसंपर्क अभियान, लोकसभा प्रवास कार्यक्रम, शराब महाघोटाला पर प्रदर्शन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सफल सभा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक सभा जैसे 50 से अधिक सफल कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी के हर अभियान और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंडल अध्यक्षों साथ साथ सभी कार्यकर्ताओं ने तन मन धन से पूरा सहयोग किया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रत्येक अभियान और कार्यक्रम को जिला संगठन के आव्हान पर तत्परता से पूरा किया। कांग्रेस सरकार के खिलाफ लहर बनाने में पूरे डेढ़ वर्षो में कार्यकर्ताओं ने अपना खून पसीना लगातार बहाया, संगठन की सक्रियता ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जो एंटीइनकमबेंसी बनाई वही भाजपा की जीत का आधार बनी, जिसकी वजह से छत्तीसगढ़ से अत्याचारी और भ्रष्ट सरकार का अंत हुआ और स्वच्छ प्रशासन देने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है।”

भाजपा विधायक डोमन लाल कोरसेवाडा ने कहा कि “पार्टी ने जिस आशा और विश्वास के साथ उन्हें अहिवारा का उम्मीदवार बनाया, उस विश्वास को जनता ने टूटने नहीं दिया और कार्यकर्ताओं ने अपना भरपूर समर्थन देकर पार्टी के विश्वास को कायम रखा इसके लिए भी जनता और पार्टी के कार्यकर्ताओं के प्रति हृदय से आभारी रहेंगे।”

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि “पिछले 5 वर्षों में जनता ने कानून व्यवस्था की बदहाली और भ्रष्टाचार का आलम देखा, भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बदले की कार्यवाही को झेला, कांग्रेस सरकार के दमन के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाते हुए कमर कसकर मुकाबला किया और असंभव को संभव कर दिखाया।”

दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि “पिछले 5 सालों से रुकी हुई विकास की धारा पुनः बहेगी, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा। जुआ, सट्टा, अवैध शराब से खराब होता सामाजिक माहौल अब सुधरेगा। महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध और असामाजिक तत्वों की हरकतें काबू में रहेगी।”

साजा विधायक ईश्वर साहू ने कहा कि “भाजपा की जीत अभी अधूरी है, 4 महीने बाद नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के रूप में तीसरी बार शपथ लेकर हैट्रिक बनाएंगे, तभी भाजपा की जीत पूरी होगी।”

कार्यक्रम के अंत में सभी नवनिर्वाचित विधायकों का शॉल श्रीफल से अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला भाजपा महामंत्री सुरेंद्र कौशिक ने किया एवं आभार प्रदर्शन जिला भाजपा उपाध्यक्ष दिलीप साहू ने किया। कार्यक्रम में दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण अहिवारा साजा और पाटन विधानसभा के जिला भाजपा पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर के कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं में जिला भाजपा अध्यक्ष और नवनिर्वाचित विधायकों का अभिनंदन करने की होड़ मची रही। दुर्ग जिले में हुई ऐतिहासिक जीत के लिए कार्यकर्ताओं ने जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा को पगड़ी पहनकर एवं तलवार भेंट कर उनका विशेष अभिनंदन किया। जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा कहा कि दुर्ग जैसे वीवीआईपी जिले में मिली ऐतिहासिक जीत का सेहरा कार्यकर्ताओं के सिर पर बंधना चाहिए, जिला भाजपा अध्यक्ष तो केवल एक प्रतीक मात्र है। पांच विधानसभा से आए कार्यकर्ताओं के सैलाब ने फूलमाला, पुष्पगुच्छ, शॉल के साथ स्मृति चिन्ह देकर विधायकों का अभिनंदन किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

साथियों के जमानत के लिए श्मशान घाट पर तंत्र...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत क्षेत्र में श्मशान घाट पर कथित तंत्र साधना का मामला सामने आया है। ग्राम देवरी स्थित मुक्तिधाम...

बैठक से पहले बिलासपुर चैंबर में इस्तीफे से हलचल,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी समिति की बैठक से पहले बिलासपुर संभाग में संगठनात्मक हलचल तेज हो गई है। बिलासपुर...

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 1235 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ ने राज्य में बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीनों पावर कंपनियों में विभिन्न श्रेणियों के कुल 1235...

भिलाई में 15 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार,...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के खम्हरिया क्षेत्र में स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...