छत्तीसगढ़ में 5 लोगों की मौत : सड़क हादसे में मां-बेटे समेत तीन की गई जान, बालोद में आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों ने तोड़ा दम

सरगुजा\बालोद. छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर-रायगढ़ मेन रोड पर आज सड़क हादसे में मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं बालोद में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो किसानों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, सीतापुर से बाइक सवार युवक पड़ोसी मां-बेटे के साथ अंबिकापुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान नेशनल हाइवे-43 पर मंगारी के पास बाइक के सामने जा रही पिकअप अचानक मुड़ गई। पिकअप से बचने के चक्कर में बाइक सवार रॉन्ग साइड पर आ गए। इसी दौरान तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक ने गाड़ी रोककर डायल-112 को सूचना दी। सीतापुर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवा दिया है।

हादसे में बाइक चालक आकाश पावले (25), मनियारो बाई (42) और किशुन राम कोरवा (8) वर्ष की मौत हुई है। तीनों मृतक बतौली थाना क्षेत्र के गाम लगरू के निवासी थे। परिजनों ने बताया कि तीनों बाइक में सवार होकर सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम गुतुरमा में मेहमानी करने आए थे और वहां से वापस लौट रहे थे। वापसी में वे हादसे के शिकार हो गए।

बालोद में आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत

वहीं बालोद जिले में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। पहला मामला सेमरकोना गांव का है, जहां पीपल पेड़ के पास बैठे सुकलाल पिता कवल सिह उम्र 45 वर्ष पर आकाशीय बिजली गिरी, जिससे उसकी मौत हुई। वहीं दूसरा मामला बालोद थाना क्षेत्र के लिमोरा गांव का है, जहां किसान धरमु साहू खेत में काम कर रहा था, इसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। बालोद पुलिस शव को मर्चुरी भिजवाकर मामले की जांच कर रही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कामधेनु विश्वविद्यालय भर्ती विवाद में राजभवन का बड़ा हस्तक्षेप,...

दुर्ग। अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने बड़ा कदम उठाया...

गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण की शिकायत पर बड़ा एक्शन, PWD...

रायपुर। राजनांदगांव-खैरागढ़ मुख्य मार्ग के नवीनीकरण एवं उन्नयन और राजनांदगांव-मोहला-मानपुर सड़क परियोजनाओं में कथित गुणवत्ताहीन निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायतों को लेकर लोक निर्माण...

2 साल पुरानी हत्या का खुलासा, नाखूनों से मिले...

रायपुर। राजधानी रायपुर में करीब दो साल पहले हुई महिला की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। खमतराई थाना क्षेत्र के...

दशगात्र से लौटते समय हादसा : ऑटो-पिकअप में टक्कर...

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में पिकअप और ऑटो की टक्कर में ऑटो सवार 3 महिलाओं की मौत हो गई और 12 अन्य महिलाएं...