घर के कमरे में मिलीं 6 डेड बॉडी: पति-पत्नी और 4 बच्चों की झूलती हुई मिली लाश…हत्या या आत्महत्या ? गांव में मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस

छह लोगों की मौत की खबर से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। पुलिस जाँच में जुट गई है।

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिले के एक गांव में सोमवार सुबह एक ही परिवार के 6 लोगों की लाश मिली है। 6 लोगों की मौत की खबर से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। पति-पत्नी और उनके चार बेटे अपने ही घर में फांसी के फंदे पर लटके मिले। मौके पर पहुंची पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है। लाशों को उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। यह पूरा मामला उदयपुर में गोगुंदा थाना क्षेत्र की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, झाड़ोली पंचायत के गोल नेड़ी गांव में प्र

काश प्रजापत (30), उसकी पत्नी दुर्गा बाई (27) और चार बेटे सोमवार को अपने आधे पक्के व आधे कच्चे मकान में फांसी के फंदे पर लटके हुए मिले। इन चारों बेटों में सबसे बड़ा बेटा 8 साल, दूसरे नंबर का बेटा 5 साल, तीसरे नंबर का बेटा 3 साल और सबसे छोटा बेटा 2 साल का है। मृतक के भाई को सबसे पहले इस वारदात की जानकारी मिली और उसने ही पुलिस और गांववालों को सूचना दी।

लाइव हिंदुस्तान के खबर के अनुसार प्रकाश ने अपनी पत्नी और 4 बेटों की को फांसी के फंदे पर लटकाने के बाद खुद भी खुद भी खुदकुशी कर ली। सुबह जब परिवार के अन्य सदस्यों को पता चला तो आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। झाड़ोली पंचायत के सरपंच पदमाराम ने बताया कि वो सुबह करीब साढ़े नौ बजे पंचायत मुख्यालय पर आए तो कुछ लोगों ने बताया कि नेड़ी गांव में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। यह खबर सुनकर मैं भी मौके पर आया हूं। पुलिस शवों का पंचनामा तैयार कर रही है।  

गांव वालों के अनुसार, प्रकाश कमाने के लिए बाहर जाता था। नवरात्रि पर वह घर लौटा था, उसके बाद वह बाहर नहीं गया। परिवार में झगड़े के बारे में भी किसी को कोई खबर नहीं है। पुलिस के अनुसार, दोपहर तक पाेस्टमॉर्टम होगा। इसके बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

13 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के रनचिरई थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला...

एकता दिवसः सरदार पटेल की विरासत और राष्ट्रीय एकता...

​नई दिल्ली। राष्ट्रीय एकता केवल नक्शे पर सीमाएँ खींचने से सुरक्षित नहीं होती। इसका निर्भर यह है कि क्या विभिन्न क्षेत्रों, भाषाओं और समुदायों...

BSP के गेटों पर ट्रकों की आवाजाही घटी, ट्रांसपोर्टरों...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के विभिन्न गेटों पर ट्रकों की आवाजाही, डिस्पैच और परिवहन व्यवस्था में आ रही समस्याओं को लेकर ट्रांसपोर्टरों ने...

रेत के अवैध परिवहन पर कोर्ट का बड़ा फैसला,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई के बीच बिलासपुर की विशेष अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अरपा नदी...