सड़क हादसे में 6 की मौत: बेटी को पेपर दिलाने जा रहा परिवार… बेकाबू ट्रेलर ने मार दी दो कारों को टक्कर… भीषण सड़क हादसे में 4 माह की बच्ची सहित 6 की मौत

नई दिल्ली। राजस्थान में सिरोही के नजदीक नेशनल हाइवे पर एक बेकाबू ट्रेलर ने 2 कारों को भीषण टक्कर मार दी. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. 5 लोग घायल भी हुए हैं. यह रोड एक्सीडेंट नेशनल हाइवे-62 पर ट्रेलर के डिवाइडर क्रॉस कर कारों से टकराने की वजह से हुआ है. सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे. पुलिस ने इस मामले में आरोपी ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है.

एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार सुबह सिरोही के पालड़ी थाना इलाके के उथमण टोल नाके के पास यह एक्सीडेंट हुआ. पाली से सिरोही की तरफ आ रहा एक अनियंत्रित ट्रेलर डिवाइडर को क्रॉस कर अपोजिट साइड में चला गया और सामने की तरफ से आ रही दो कारों से टकरा गया. इस भीषण हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है और घायलों का इलाज जारी है.

बेटी को परीक्षा दिलाने जा रहा था परिवार
जानकारी के मुताबिक, हादसे में मौत का शिकार हुए परिवार के लोग अपनी बेटी को परीक्षा दिलाने के लिए पाली जा रहे थे और उसी दौरान यह हादसा हुआ. इस एक्सीडेंट में कॉन्स्टेबल की परीक्षा देने जा रही सुगना सहित एक 4 महीने की बच्ची की भी मौत हो गई. हादसे के बाद ट्रेलर चालक फिलहाल मौके से फरार है. जिसकी पुलिस तलाश कर रही है.

‘मौत’ की लिफ्ट
हादसे के दौरान मौत का शिकार हुई पोनी देवी अपनी दो बेटियों के साथ कार में सवार हुई थी. महिला को उस वक़्त यह अंदेशा बिल्कुल भी नहीं हुआ होगा कि जिस कार में जल्दी घर पहुंचने की गरज से लिफ्ट ले रही हैं, वो कार उसे कभी घर तक नहीं ले जा पाएगी. हादसे में पोनी देवी सहित उसकी एक 4 महीने की बेटी की मौत हो गई है. वहीं, उसकी 5 साल की दूसरी बेटी घायल है. जिसे अस्पातल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। मानव इतिहास इस सच्चाई का गवाह है कि जिस समाज ने शिक्षा और ज्ञान को अपनाया, वही समाज तरक्की और सम्मान के...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...

MP में दर्दनाक हादसा: जांजगीर के परिवार की 3...

जांजगीर-चांपा / इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में रोजी-रोटी की तलाश में गए छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के एक परिवार पर दुखों का पहाड़...

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। भारत में मुसलमान दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक और सामाजिक समूह है, लेकिन यदि साक्षरता दर, उच्च शिक्षा, रोजगार और अन्य सामाजिक-आर्थिक संकेतकों...