Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या: जन्मदिन के बहाने बुलाकर होटल में की हैवानियत, फिर हाईवे पर फेंका शव; आरोपी गिरफ्तार

क्राइम डेस्क

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। फिरोजाबाद पुलिस ने मुख्य आरोपी नितिन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने जन्मदिन और रक्षाबंधन का बहाना बनाकर अपनी प्रेमिका को शिकोहाबाद बुलाया था, जहां होटल के कमरे में वारदात को अंजाम देने के बाद शव को हाईवे पर फेंककर भाग निकला था।

जन्मदिन और रक्षाबंधन का बहाना बनाकर बुलाया
पुलिस जांच के अनुसार, मृतका गुरुग्राम से रक्षाबंधन की छुट्टी लेकर 26 अगस्त की रात शिकोहाबाद पहुंची थी। आरोपी नितिन यादव ने योजनाबद्ध तरीके से युवती का सामान और बैग उसकी सहेली के घर रखवा दिया ताकि कोई सुराग न मिल सके। इसके बाद वह उसे एक स्थानीय होटल के कमरे में ले गया।

होटल के कमरे में जबरदस्ती और विरोध पर हत्या
होटल के कमरे में आरोपी ने शक्तिवर्धक गोलियों का सेवन कर युवती के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने दोबारा दबाव बनाया, तो युवती ने इसका कड़ा विरोध किया। विरोध से बौखलाए आरोपी ने तैश में आकर युवती का सिर जोर से दीवार पर पटक दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

शव को बाइक पर ले जाकर हाईवे पर फेंका
हत्या के बाद घबराए आरोपी ने अपने एक साथी को फोन कर बुलाया। दोनों आरोपी शव को बाइक पर बीच में बैठाकर भूड़ा नहर की तरफ ठिकाने लगाने ले जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में डायल 112 की गश्ती गाड़ी देखकर आरोपी हड़बड़ा गए और शव को हाईवे पर फेंककर फरार हो गए।

आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और दवाइयां जब्त
पुलिस ने सर्विलांस की मदद से आरोपी नितिन यादव को धर दबोचा। आरोपी के कब्जे से मृतका का मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई बची हुई दवाइयां बरामद कर ली गई हैं। पुलिस आरोपी और उसके सहयोगी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CGPSC Exam Postponed: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सूबेदार,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य में आयोजित होने वाली बहुप्रतीक्षित सूबेदार / उप निरीक्षक संवर्ग / प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 को...

भिलाई: रूंगटा पब्लिक स्कूल की प्रदर्शनी में साकार हुई...

संजय रूंगटा ग्रुप द्वारा संचालित रूंगटा पब्लिक स्कूल में शैक्षणिक प्रदर्शनी ‘भारत : ज्ञान की शाश्वत यात्रा’ का आयोजन। जिला शिक्षा अधिकारी (दुर्ग) जगजीत धीर...

छत्तीसगढ़ से मानसून की पूरी तरह विदाई, इस सीजन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की पूरी तरह विदाई हो गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, प्रदेश के सभी जिलों से...

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED का बड़ा दावा, राजीव भवन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ा खुलासा करने का दावा किया है। जांच एजेंसी के मुताबिक,...