भिलाई में चाकूबाजी, युवक की मौत, वारदात के बाद आरोपी फरार

भिलाई। भिलाई नगर के नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान रविवार सुबह मौत हो गई। मृतक की पहचान कैंप-1 निवासी शिव कुमार सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद सुपेला पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, शिव कुमार सिंह पिता अवधेश सिंह, निवासी 151 डी सुभाष चौक, कैंप-1, अपने दोस्त शिशांत के साथ बाइक से नेहरू नगर चौक पहुंचा था। शिव कुमार को चिचोला जाना था, जहां वह दुकान चलाता था। रात करीब 11:30 बजे वह चिचोला जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था।

बताया जा रहा है कि शिव कुमार ने लिफ्ट लेने के लिए एक ट्रक को रोकने की कोशिश की, लेकिन ट्रक नहीं रुका। इसके बाद उसने स्कूटी सवार युवकों को रोकने की कोशिश की। स्कूटी पर दो युवक और एक युवती सवार थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई।

विवाद के दौरान स्कूटी सवार एक युवक ने चाकू निकालकर शिव कुमार की बाईं जांघ के सामने की तरफ ऊपर वार कर दिया। चाकू लगने के बाद शिव कुमार घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। वारदात के बाद आरोपी स्कूटी सवार नेहरू नगर चौक के ब्रिज के नीचे से अंडरब्रिज की ओर भाग निकले।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शिव कुमार को इलाज के लिए हाईटेक अस्पताल ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज रेफर किया। हालांकि, इलाज के दौरान रविवार सुबह उसकी मौत हो गई।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, आरोपी स्कूटी से अंडरब्रिज होते हुए टाउनशिप की ओर भागे। हालांकि, घायल युवक के साथ मौजूद दूसरे युवक आरोपियों के वाहन का नंबर नहीं देख सका।

फिलहाल सुपेला पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

CG Crime : कांग्रेस नेता और पत्नी पर जानलेवा...

सरगुजा। मणिपुर थाना क्षेत्र के दर्रीपारा इलाके में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब 15 से 20 बदमाशों ने कांग्रेस नेता...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...

छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में जिला समन्वयक पदों पर...

सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेस इंडिया लिमिटेड (CSC) ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के लिए जिला समन्वयक (District Coordinator) पदों पर भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी...