हादसे में भिलाई की 6 महिलाओं की मौत: कार में सवार होकर जा रहे थे पुन्नी मेला…5 लोग गंभीर, सभी मेकाहारा में भर्ती

भिलाई। इस वक्त की बड़ी खबर रायपुर के पास अभनपुर से आ रही है। अभनपुर से लगे केंद्री गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। 4 की मौत तो स्पॉट पर हो गई थी, जबकि दो की मौत अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में हुई है। हादसे में 5 गंभीर रूप से घायल है। सभी को मेकाहारा रायपुर में भर्ती कराया गया है।

सभी भिलाई सुभाष नगर (वार्ड-39 पावर हाउस) के रहने वाले थे। अब तक जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक, सभी जाइलो कार में सवार थे। कार डिवाइडर से टकराई। 4 महिलाओं की मौके पर मौत हुई। जबकि दो महिलाओं ने रास्ते में दम तोड़ दिया। कार चालक समेत 5 लोग गंभीर है। जानकारी के मुताबिक, सभी राजिम में पुन्नी मेला में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

मृतकों का नाम
अब तक जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक, मृतकों में रीना कर्मकार, सविता रानी धर, सुचित्रा शाह, रीना चौधरी, काजल शामिल है। ड्राइवर समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...

CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...

खुद को ED अधिकारी बताकर पति-पत्नी ने की 6.82...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ED) का अधिकारी बताकर ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पति-पत्नी...

जेल में हुई दोस्ती, बाहर आते ही ज्वेलरी दुकान...

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी स्थित राज ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज दिनदहाड़े डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात का...

CG Crime : महिला और 10 माह की मासूम...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में शनिवार को एक महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची का शव मिलने...