नहीं रहे बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर बप्पी लहरी, कई दिनों से चल रहे थे बीमार

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और कंपोजर बप्पी लहरी का निधन हो गया है. 69 साल की उम्र में पॉपुलर सिंगर बप्पी लहरी ने मुंबई के जुहू में क्रिटी केयर अस्पताल में अंतिम सास ली. कहा जा रहा है कि बप्पी लहरी का निधन मंगलवार रात करीब 11 बजे हुआ है. पिछले कई दिनों से बप्पी लहरी का अस्पताल में इलाज चल रहा था. बप्पी लहरी लंबे समय से बीमार थे. उन्हें पिछले साल कोरोना वायरस भी हो गया था.

बेहद पसंद करते थे गोल्ड
बप्पी लहरी को सोना काफी ज्यादा पसंद था. बप्पी लहरी गले में सोने की मोटी मोटी चेन और अंगूलियों में बड़ी बड़ी अंगूठिया पहना करते थे. बप्पी लहरी को बॉलीवुड में रॉक स्टार सिंगर कहा जाता है.

जलपाईगुड़ी में हुए थे पैदा
उनका जन्म पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में 17 नवंबर 1952 को हुआ था. बता दें कि बप्पी लहरी के दो बच्चे हैं. बप्पी लहरी ने अपने अलग अंदाज से ही बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई थी और अपने सफर की शुरुआत के दौरान कई हिट गाने दिए थे.

इन फिल्मी गानों से हुए पॉपुलर
साल 1980 90 के दशक में वर्दत, डिस्को डांसर, नमक हलाल, शराबी, डांस डांस, कमांडो, साहेब, गैंग लीडर, सैलाब जैसे फिल्मी साउंडट्रैक से लोकप्रिय बने थे.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

NIT में ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन; वर्चुअली जुड़े...

रायपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर एनआईटी (NIT) रायपुर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का...

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...

डिजिटल सुरक्षा की ओर बड़ा कदम: साइबर सेल भिलाई...

भिलाई। डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बनाने और युवाओं में साइबर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से साइबर सेल भिलाई और संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स...