महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा: गले में डाला फंदा और डीजल छिड़का… फिर पेड़ पर चढ़कर PM-CM को बुलाने पर अड़ी… घंटो किया पुलिस- प्रशासन को परेशान, जानिए क्या है पूरा मामला

महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा

UP के हरदोई जिले में हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र में स्वयं सहायता समूह से नाम काटे जाने का आरोप लगाकर एक महिला गांव में ही नीम के पेड़ पर चढ़ गई। इस दौरान महिला दुपट्टे का फंदा डाले थी, कपड़ों को डीजल से भिगो रखा था और माचिस भी पास थी।

लगभग पांच घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस और प्रशासन ने किसी तरह हाइड्रा की मदद से महिला को पेड़ से नीचे उतारा। सिरसा गांव निवासी शिवरानी राठौर ब्लॉक के ही गीता आजीविका स्वयं सहायता समूह की सचिव है। पति दिल्ली में रहकर प्राइवेट फक्ट्री में काम करता है।
गुरुवार की सुबह लगभग छह बजे वह गांव के बाहर एक नीम के पेड़ पर चढ़ गई। इसकी जानकारी पर ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। कुछ ही देर में सवायजपुर के नायब तहसीलदार राजेश कुमार, हरपालपुर कोतवाल भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

महिला से नीचे आने के लिए कहा गया, तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात कराने के लिए अड़ गई। इस बीच महिला कभी डीजल अपने शरीर पर छिड़क रही थी, तो कभी फंदा डालकर जान देने की धमकी देती रही।

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के बाद उसने क्षेत्रीय विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू को बुलाने की जिद पकड़ ली। महिला को काफी समझाया गया, लेकिन वह नहीं मानी। लगभग पांच घंटे बाद सांडी नगर पालिका से हाइड्रा मंगवाई गई और महिला को किसी तरह नीचे उतरवाया गया।

यहां महिला ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को बताया कि उसका नाम स्वयं सहायता समूह से ब्लॉक के बाबू ने काट दिया। जल सखी के पद पर चयन नहीं किया गया। ब्लॉक प्रमुख हरपालपुर अनोखेलाल कश्यप पर ब्लॉक से मारपीट कर भगाने का आरोप लगाया, लेकिन ब्लॉक प्रमुख ने इससे इंकार किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...