छत्तीसगढ़ में अलग-अलग घटनाओं में 6 लोगों ने की आत्महत्या: एक ही फंदे पर लटके मिले दो प्रेमी जोड़े… दो दिन से थे लापता… वहीं युवती सहित 4 लोगों ने भी फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अलग-अलग घटनाओं में 6 लोगों ने आत्महत्या कर ली है। प्रदेश में तीन अलग-अलग घटनाओं में 6 लोगों की फांसी पर लटकी लाश मिली है। बिलासपुर के मल्हार में युवक और युवती की फांसी पर लटकी लाश मिली है, तो वहीं रतनपुर में प्रेमी जोड़े की फांसी पर लटकी लाश मिली है। वहीं सीपत में भी 2 ग्रामीणों ने आत्महत्या कर ली है।

रतनपुर पोड़ी के जंगल में प्रेमी जोड़े ने एक ही पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी लीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार रतनपुर थाना क्षेत्र के पोड़ी के जंगल में शनिवार की सुबह लड़की और लड़के के शव को ग्रामीणों ने देखा। उन्होंने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।

रतनपुर TI शांत कुमार साहू ने बताया कि लड़की की पहचान हो गई है। वह पेंड्रा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। परिजनों ने शुक्रवार को लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लड़की 29 सितंबर की सुबह 11.30 बजे से गायब थी। पेंड्रा पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक मरवाही थाना क्षेत्र का था। उसकी पहचान बादम के रूप में हुई है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी मरवाही पुलिस के माध्यम से परिजनों को दे दी है।

पुलिस के अनुसार लड़की गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे सिलाई सीखने जाने के लिए निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। वहीं, युवक भी गुरुवार से ही गायब था। शव के पास ही युवक की बाइक भी मिली है। ऐसा माना जा रहा है कि युवक और लड़की दोनों एक-दूसरे को प्यार करते थे। उन्हें प्यार में कामयाबी नहीं मिली, तो जान दे दी। फिलहाल, पुलिस की जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला सामने आएगा।

वहीं बिलासपुर के मल्हार के जैतपुर में युवक और किशोरी ने अपने-अपने घर में फांसी लगा ली है। पुलिस ने दोनों के शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं बिलासपुर के सीपत में दो गांव में दो ग्रामीणों ने आत्महत्या कर ली। सीपत के मचखंडा और कुली गांव में दो ग्रामीणों ने फांसी पर लटकी लाश मिली है, पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महासमुंद लोकसभा प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू ने कार्यकर्ताओं के साथ...

डेस्क। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू आज महासमुंद लोकसभा के अंतर्गत धमतरी, कुरुद, राजिम, महासमुंद, बागबाहरा, बसना, सरायपाली...

छत्तीसगढ़ में बंपर वोटिंग: राजनांदगांव सहित तीन सीटों पर...

रायपुर। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ की तीन सीटों पर भी वोटिंग हुआ है। छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण की तीनों लोकसभा सीटों...

12वीं की परीक्षा का रिजल्ट आते ही छाया मातम,...

12वीं की परीक्षा का रिजल्ट आते ही छाया मातम डेस्क। तेलंगाना में इंटरमीडिएट के नतीजे घोषित हुए कुछ घंटे ही हुए और अलग-अलग हिस्सों से...

महिला महाविद्यालय भिलाई में दो दिवसीय नेशनल सेमिनार: कॉमर्स...

भिलाई। भिलाई महिला महाविद्यालय, भिलाई में वाणिज्य विभाग एवं आईक्यूएएस के तत्वाधान में 2 दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्टी का आयोजन 23 एवम 24 अप्रैल 2024...

ट्रेंडिंग