मुस्कान अभियान: आधा घंटे के अंदर 6 वर्षीय गुमशुदा बच्चे को स्मृति नगर पुलिस ने खोज कर परिवार को सकुशल सौंपा…स्मृति नगर पुलिस ने परिवार के चेहरे में लाई मुस्कान

भिलाई। स्मृति नगर चौकी छेत्र में एक 6 वर्षीय गुमशुदा बच्चे को स्मृति नगर पुलिस ने आधा घंटे के अंदर खोज निकाला और परिवार को सकुशल सौंपा। करीबन 11 बजे गौतम ठाकुर पिता बहादुर ठाकुर उम्र 6 वर्ष निवासी जुनवानी बस्ती भिलाई का गुम होने की सूचना बच्चे के परिजनों द्वारा पुलिस चौकी स्मृतिनगर को 12:30 बजे दी गई। स्मृति नगर पुलिस ने बताया की सूचना मिलते ही तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश अनुसार बच्चों के गुम होने की सूचना पर तत्काल कार्यवाही की गई।

निर्देश मिलने पर पुलिस ने अपनी कारवाही शुरू की। वर्तमान में बच्चों की चोरी होने की रिपोर्ट आ रही है। इसे ध्यान में रखते हुए तत्काल चौकी स्मृतिनगर में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक बी.एल साहू व पेट्रोलिंग के आरक्षक लक्ष्मी जय नारायण यादव, आशीष यादव को बच्चे की पता तलाश में लगाया गया था। टीम द्वारा खोए हुए बच्चे को आधे घंटे के अंदर ढूंढ कर परिजनों को सुपुर्द कर परिवार में मुस्कान अभियान के तहत मुस्कान लायी गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भाजपा ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ को...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) मोर्चा की राष्ट्रीय टीम में नई नियुक्तियों की घोषणा की है। इस नियुक्ति में छत्तीसगढ़...

CM साय का जनदर्शन : 26 नवंबर को मुख्यमंत्री...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की आम जनता के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सीधे मुलाकात कर अपनी समस्याएं और मांगें रखने का अवसर मिलने जा रहा...

कांकेर में GST अधिकारी पर ACB का शिकंजा :...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने जीएसटी विभाग की अधिकारी अर्चना गिरी के आवास पर दबिश दी है। अधिकारी पर...

तीन तूफानों से छत्तीसगढ़ के किसानों की फसल बर्बाद...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफानों और बेमौसम बारिश से फसलों को हुए नुकसान को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। शनिवार...