62 साल के पूर्व विधायक ने 31 साल की युवती से रचाई दूसरी शादी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

वायरल हुई तस्वीरें

डेस्क। समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर के पूर्व विधायक और जनता दल यूनाइटेड के पूर्व नेता राम बालक सिंह फिर चर्चा में हैं। इनकी कहानी बहुत अच्छी नहीं है, इस वजह से जनता दल यूनाइटेड ने इन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया था। फिलहाल यह अपने से आधी उम्र की लड़की से शादी कर चर्चा में आए हैं।

राम बालक सिंह ने बेगूसराय जिला के गढ़पुरा स्थित हरी गिरी धाम में शादी की है। इस शादी में सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद थे। वहीं विधायक के शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक तरफ लोग नव दंपती को बधाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ लोग उनको लोग काफी ट्रोल भी कर रहे हैं। इस शादी को लेकर राजनीतिक महकमे में भी तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

बेगूसराय के गढ़पुरा स्थित बाबा हरी गिरी धाम में हुई यह शादी बेगूसराय, समस्तीपुर और खगड़िया के साथ पटना में भी चर्चा का विषय बन गया है। शादी के दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग मंदिर में मौजूद थे। अब शादी का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विभूतिपुर से जदयू के विधायक रह चुके राम बालक सिंह खुद 62 साल के हैं और उन्होंने 31 साल की युवती से शादी रचाई है। शादी विधिवत कागजी प्रकिया के तहत मंदिर में में हुई है।

सोमवार की रात पूर्व विधायक राम बालक सिंह ने खगड़िया जिले के अलौली गांव के रहने वाले सीताराम सिंह की पुत्री रवीना कुमारी से शादी रचाई तो बेगूसराय-समस्तीपुर और खगड़िया से लेकर पटना के सियासी गलियारे में भी तरह-तरह की चर्चा फैल गई। कयास लगाया जा रहा है कि पूर्व विधायक ने बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए दूसरी शादी की है। पूर्व विधायक रामबालक सिंह विभूतिपुर सीट से अपनी नई नवेली पत्नी रवीना कुमारी को चुनाव मैदान में उतार सकते हैं। यह भी लोगों के बीच चर्चा बना हुआ है। इससे पहले पूर्व विधायक आपत्तिजनक वीडियो और कोर्ट से सजा पाने के बाद चर्चा में रहे थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

आउटलुक एवं इंडिया टुडे रैंकिंग 2026: रुंगटा डेंटल कॉलेज...

भिलाई : रुंगटा कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज़ एंड रिसर्च, भिलाई ने राष्ट्रीय स्तर पर एक और बड़ी और गौरवपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की है।...

​संविधान और भारतीय मुसलमान: एक मजबूत राष्ट्र की दिशा...

नई दिल्ली। भारत के संविधान को अक्सर देश का सर्वोच्च कानून कहा जाता है। हालांकि यह सच है, यह एक कानूनी दस्तावेज़ से कहीं...

Commonwealth Games : राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी ने रचा...

राजनांदगांव। स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में छत्तीसगढ़ की बेटी और राजनांदगांव की रहने वाली ज्ञानेश्वरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत...

‘राष्ट्रहित सर्वोपरि’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले CM...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इस निर्णय को...