भिलाई में 68 हितग्राहियों को मिला पीएम आवास, विधायक रिकेश ने कहा – लोगों को मिल रहा योजनाओं का लाभ

भिलाई। नगर निगम भिलाई के मुख्य कार्यालय परिसर में पीएम आवास का आबंटन लॉटरी पद्धति से किया गया। इस दौरान वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि जिन हितग्राहियों ने 10 प्रतिशत अंशदान राशि जमा की थी, वे ही ड्रा में शामिल हुए हैं। हितग्राहियों ने स्वयं आकर अपने हाथों से डब्बे में से पर्ची निकाली। जिसको जिस प्रकार के मकान की पर्ची मिली, वो उसे प्रदान कर दिया गया। हितग्राहियों को 68 आवास आबंटित किए गए।

विधायक रिकेश सेन ने कहा कि यह योजना प्रधानमंत्री की बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है। हर गरीब को मकान देने की योजना है। रहने के लिए घर, इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड, राशन के लिए राशन कार्ड, बहनों के लिए महतारी वंदन योजना, बुजुर्गों के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना आदि जनकल्याणकारी योजनाएं लोगों के कल्याण के लिए चलाई जा रही है। इसका लाभ लोगों को मिल रहा।

नगर निगम भिलाई में चिन्हित स्थल पर कुल 1003 आवासों में से कृष्णा इंजीनियरिंग के पीछे खम्हरिया के 43 मकान, अविनाश मेट्रोपॉलिश के 1 मकान, एनार स्टेट खम्हरिया के 18 मकान, माईल स्टोन स्कूल के पास 4 मकान, स्वप्निल बिल्डर्स कुरूद के 1 मकान एवं आम्रपाली वनांचल सिटी हाउसिंग बोर्ड के 1 मकान का आबंटन किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पाटन चुनाव मामला : भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर...

तालाब में डूबने से तीन मासूम सहेलियों की मौत,...

कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। अलगू तालाब में नहाने गई तीन मासूम सहेलियों...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...