जिला अस्पताल दुर्ग में महिला ने तीन बेटियों को दिया जन्म, तीनों स्वस्थ, डॉ. विनीता की टीम ने कराई सीजर डिलीवरी

दुर्ग। जिला अस्पताल के मातृत्व और शिशु विभाग में मंगलवार को पहली बार एक महिला ने तीन बेटियों को जन्म दिया। तीनों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं। डॉ. विनीता ध्रुव, एनेस्थेटिक डॉ. बसंत चौरसिया और उनकी टीम ने सीजर डिलीवरी कराई है। बच्चों का वजन क्रमश: 2.100 किग्रा, 1.600 किग्रा और 2 किग्रा है।

डॉक्टरों ने बताया कि यह पहली ट्रिपल डिलीवरी है, जो जिला अस्पताल दुर्ग में ऑपरेशन से हुई है। मध्यप्रदेश के रीवा की रहने वाली निशा मिश्रा पति धीरज मिश्रा को प्रसव पीड़ा उठने पर अस्पताल में भर्ती किया गया था। उन्होंने एक साथ तीन बेटियों को जन्म दिया है।तीनों बच्चे ऑपरेशन से हुए।

इस डिलीवरी के साथ डॉ. विनीता ध्रुव ने 100 जुड़वा बच्चों की डिलीवरी का रिकॉर्ड भी बनाया है। इस सफलता के लिए सिविल सर्जन सह अधीक्षक डॉ. हेमंत साहू, जीवन दीप समिति के सदस्य दिलीप ठाकुर, प्रशांत डोंगावकर ने डॉक्टर व टीम को बधाई दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...

नक्सल के साए से विकास की रोशनी तक पहुंचा...

सुकमा। कभी नक्सल गतिविधियों के लिए संवेदनशील माने जाने वाले सुकमा जिले के पुवर्ती गांव में अब विकास की तस्वीर नजर आने लगी है।...

महानदी विवाद पर CM साय का बड़ा बयान :...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महानदी जल विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा दोनों राज्यों में...