दुर्ग में 7 इंस्पेक्टरों के तबादले, तीन नए निरीक्षकों की पदस्थापना

दुर्ग। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय रायपुर ने बुधवार रात 64 पुलिस निरीक्षकों (इंस्पेक्टरों) की तबादला सूची जारी की। इस सूची में दुर्ग जिले के 7 निरीक्षकों का अन्य जिलों में तबादला किया गया है, जबकि 3 नए निरीक्षकों की दुर्ग जिले में पदस्थापना की गई है।

जारी आदेश के अनुसार, सुपेला थाना प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज का तबादला कांकेर किया गया है। जामुल थाना प्रभारी रामेंद्र कुमार सिंह को कोंडागांव भेजा गया है। उतई थाना प्रभारी राजेश कुमार साहू का तबादला सुकमा किया गया है।

खुर्सीपार थाना में पदस्थ निरीक्षक आनंद शुक्ला को बीजापुर भेजा गया है। ट्रैफिक शाखा में पदस्थ निरीक्षक मनीष शर्मा का तबादला दंतेवाड़ा किया गया है। इसके अलावा निरीक्षक श्रद्धा पाठक (मिश्रा) और वंदिता पानिकर को भी कोंडागांव भेजा गया है।

तबादला आदेश के तहत राकेश कुमार खुटेश्वर का नारायणपुर से दुर्ग, राजकुमारी पांडेय का कोंडागांव से दुर्ग और मो. तारीक हारिश का बस्तर से दुर्ग तबादला किया गया है। तीनों अधिकारियों को दुर्ग जिले में नई जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

Exit mobile version