ब्रेकिंग: 10 जवान और एक वाहन चालक शहीद मामले में 7 नक्सली गिरफ्तार… 26 अप्रैल को हुआ था IED ब्लास्ट… आरोपियों की फोटो भी आई सामने

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के अरनपुर के पेडका चौक में 26 अप्रैल को नक्सलियों द्वारा लगाए गए आइईडी ब्लास्ट में 10 जवान और एक वाहन चालक शहीद हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने 7 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

इस घटना को लेकर थाना अरनपुर में अप0 क्र0 05/2023 धारा 147,148,149,307,302,427, 120 (बी), 25,27 आर्म्स एक्ट, 4, 5 विपअधि0, 13(1), 38(2), 39(2) वि0वि0क्रि0नि0अधि0, धारा 8 (1), (3), (5) छ0ग0 विशेष जन सुरक्षा अधिनियम के तहत पंजीबद्व किया गया था। जवानों ने सबूत तथा पूछताछ में प्राप्त जानकारी एवं विवेचना के अन्तर्गत अपराध धारा सबूत पाये जाने पर घटना में शामिल चार नक्सलियों को रविवार को गिरफ्तार किया है। इससे पहले तीन आरोपियों को जवान गिरफ्तार कर चुके हैं। अब तक अरनपुर नक्सली हमले में शामिल 7 नक्सलियों को जवानों ने गिरफ्तार किया है।

इन्हें किया गया गिरफ्तार

  • बुधरा माड़वी पिता सन्नू माड़वी, निवासी पेड़का
  • जितेन्द्र मुचाकी पिता बोदा राम मुचाकी, निवासी तनेली
  • हिड़मा मड़काम पिता सोना मड़काम निवासी पेड़का
  • हिड़मा माड़वी पिता स्व गुड्डी निवासी पेड़का उपरोक्त सरल क्रमांक 1,2 व 3 को 05.5.23 तथा सरल क्रमांक 04 को आज दिनांक 07.05.23 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है।

उपरोक्त चारों आरोपियों प्रतिबंधित सीपीआई माओवादी संगठन के दरभा डिवीजन के मलांगिर एरिया कमेटी के मिलिशिया सदस्य के रूप में सक्रिय थे। इसके अतिरिक्त 03 नाबालिग का भी उक्त घटना में सम्मिलित पाये जाने पर उन्हें रिमाण्ड पर बाल सुधार गृह भेजा गया। पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा, सिद्धार्थ तिवारी द्वारा बताया गया कि घटना के संबंध में की गई पूछताछ पर कई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिसको लेकर विवेचना में अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा के अनुसार प्रकरण के विवेचना की अग्रिम कार्यवाही को ध्यान में रखते हुये, आरोपियों द्वारा की गई खुलासा तथा प्रकरण की विवेचना की प्रगति के संबंध में आगामी कुछ दिनों पश्चात् ही सार्वजनिक की जावेगी, ताकि प्रकरण की विवेचना में एवं अन्य आरोपियों के धरपकड़ में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हों। क्षेत्र में लगातार सघन नक्सल गश्त सर्च कर घटना में संलिप्त माओवादी एवं संदिग्ध लोगों की पता-तलाश एवं पूछताछ की जा रही हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मामूली विवाद पर चाकू से वार, दुर्ग पुलिस ने...

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने थाना पुरानी भिलाई में चाकू मारकर फरार हुए एक आरोपी और एक अपचारी बालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामूली...

साय कैबिनेट की बैठक: किसानों, कर्मचारियों और राज्य के...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक में आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।...

भिलाई निगम आयुक्त ने निर्माणाधीन उद्यान: नाला सफाई और...

भिलाई। भिलाई निगम द्वारा क्षेत्र के जोन क्रं. 01 नेहरू नगर, वार्ड क्रं. 02 जुनवानी दीनदयाल कालोनी, स्मृति नगर और त्रिवेणी नगर में उद्यान...

दुर्ग पुलिस का वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान, 167...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने 29-30 जून की रात जिलेभर में स्थाई और गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सभी...