सेक्टर 8 के मन्नम गार्डन की बदलेगी तस्वीर: MLA यादव की पहल से शुरू होगा गार्डन सौंदर्यीकरण का काम… तिरंगा रोप लाइट और फाउंटेन होगा लोगों के आकर्षण का केंद्र

भिलाई। सेक्टर 8 के मन्नम उद्यान की तस्वीर जल्द ही बदलने वाली है। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की पहल से इस उद्यान का पूरा सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इस उद्यान को पूरे सेक्टर 8 का सबसे सुंदर और आकर्षक गार्डन बनाया जाएगा। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। गत दिनों विधायक देवेंद्र यादव, मेयर नीरज पाल ने वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों के हाथों से इसका लाेकार्पण करवाया। इस दाैरान कई जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

सोमवार से अब इस उद्यान के सौंदर्यीकरण का काम भी शुरू कर दिया जाएगा। करीब 23 लाख की लागत से पूरे उद्यान को डेवलप किया जाएगा और पूरी तरह से इसे एक नया स्वरूप दिया जाएगा। इसके लिए सबसे पहले उद्यानों की साफ सफाई की जाएगी। ग्राउंड लेवलिंग की जाएगी। ग्रास लगाए जाएंगे। इसके बाद चारों ओर की दीवारों का रंग-रोगन किया जाएगा। रात में लोग यहां परिवार के साथ टहलने और समय बीताने आ सकें। इसके लिए यहां हाई मास्क लाइट लगाई जाएंगी। जिससे रात में भी पर्याप्त प्रकाश रहेगा। इसके अलावा उद्यान में लगे पूराने बिजली के पोल को भी साफ कर पेटिंग की जाएंगी और फिर इसमें तिरंगा रोप लाइट लगाई जाएगी। जो लोगों के आकर्षण का केंद्र होगा, जो रात में जब जलेंगे तो बहुत ही मनमोहक दिखेगा।

रंग-बिरंगी लाइटों के साथ चलेगा फाउंटेन
उद्यान में बच्चों के खेलने के लिए ग्रास लगाए जाएंगे। साथ ही यहां फाउंटेन भी लगाया जाएगा। रात में जब रंग-बिरंगी लाइटों के साथ फाउंटेन चलेगी तो यह लोगों को काफी आकर्षित करेंगी। इसके अलावा रोड का निर्माण किया जाएगा। मेन गेट में आकर्षक स्वागत द्वार बनाया जाएगा।

जनता की सेवा ही हमारा धर्म
विधायक देवेंद्र ने कहा की जनता की सेवा ही हमारा प्रमुख धर्म है। हम लगातार भिलाई की भलाई के लिए काम कर रहे हैं। जनता की मांग पर शहर में हर वार्ड में गली मोहल्ले में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जनता की मांग पर सेक्टर 8 उद्यान का भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा। जल्द ही इसका काम शुरू कर दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ के भूपेंद्र नाग को भाजयुमो में बड़ी जिम्मेदारी...

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के युवा संगठन से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। कांकेर निवासी भूपेंद्र नाग को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो)...

संजय रूंगटा ग्रुप में गरबा-डांडिया नाइट की धूम :...

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में नवरात्रि के उत्साह के बीच गरबा डांडिया नाइट 2026 का भव्य आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों,...

रायपुर में 101 फीट के रावण का दहन :...

रायपुर। राजधानी के WRS कॉलोनी स्थित दशहरा मैदान में मंगलवार को विजयादशमी का पर्व भव्य उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने...

छत्तीसगढ़ को विजयादशमी पर दो नई ट्रेनों की सौगात...

रायपुर। विजयादशमी के मौके पर छत्तीसगढ़ को एक साथ दो नई यात्री रेल सेवाओं की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे प्रदेश...