छत्तीसगढ़ में एक्सप्लोसिव ब्लास्ट में 7 साल के बच्चे की मौत: जंगल से महुआ बीनकर लौट रहे थे दो भाई… एक बच्चे ने विस्फोटक को दांत से काटा, मौके पर ही दर्दनाक मौत; जंगल में कहा से आया विस्फोटक?

– दो बच्चे जंगल से महुआ बीनकर लौट रहे थे
– एक बच्चे ने वहां पड़े विस्फोटक को दांत से काट दिया
– जोरदार ब्लास्ट में 7 वर्षीय बच्चे की मौके पर मौत हो गई

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक दर्दनाक मामला सामने आया है। दरहसल विस्फोटक के चपेट में आने से बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि महुआ बीनकर कर लौट रहे पहाड़ी कोरवा बच्चे की बम ब्लास्ट से मौत हो गई।

जंगल के खेत में मिले विस्फोटक को बच्चे के द्वारा दांत से काटते ही जोरदार ब्लास्ट हुआ। जिसके चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना स्थल पर मौजूद मृतक के बड़े भाई ने परिवार वालों को इसकी जानकारी दी। ये घटना कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है की पहाड़ी कोरवा बालक बिहानू उम्र 7 साल और बड़ा भाई राम प्रसाद उम्र 9 साल महुआ बीनने अजगर बाहर टोका भाटा के जंगल में गए हुए थे। वहां से लौटते समय बिहानू को विस्फोटक मिला। बिहानु ने विस्फोटक को दांत से काट दिया, जिसके बाद वहां जोरदार धमाका हुआ। इस ब्लास्ट में बिहानु की मौत हो गई।

पहले तो परिजनों को लगा कि ये धमाका पटाखे का है फिर घटना स्थल पर मौजूद राम ने सारी बात बताई। पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद बालको पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने वहां से विस्फोटक के अवशेष भी बरामद कर लिए। फिलहाल वो आगे की जांच में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...