CG – 7 साल की बच्ची से गैंगरेप: चॉकलेट देने के बहाने ले गए सुनसान जगह… फिर किए सामूहिक दुष्कर्म… मोहल्ले के ही 2 युवको ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

चॉकलेट देने के बहाने ले गए सुनसान जगह, फिर किए सामूहिक दुष्कर्म

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। एक 7 साल की मासूम बच्चीं को अगवा कर गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया हैं। बताया जा रहा हैं कि मोहल्ले में ही रहने वाले दो युवको ने बच्ची को चाकलेट देने के बहाने अपने साथ ले गये और फिर हवस का शिकार बनाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने देर रात छापामार कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं।

मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाली 7 वर्षीय मासूम घर के बाहर कल शाम खेल रही थी। उसके माता- पिता यहां किराए के मकान में रहते हैं। इस दौरान मोहल्ले के ही दो युवक उसके पास आये और उसे चॉकलेट दिलाने की बात कही। चूंकि मोहल्ले के होने के नाते महिला दोनों लड़को को जानती थी इसलिए उनके साथ चली गई। जिस पर दोनों आरोपी उसे लेकर एक सुनसान गोदाम में पहुँचे और बच्ची से दुष्कर्म किया। और उसे वही छोड़ कर फरार हो गए। जब बच्ची रोती हुई घर पहुँची तब उसकी माँ ने उसके रोने का कारण पूछा। जब बच्ची ने कारण बताया तो वह अवाक रह गई उसने बच्ची को पूरी तरह चेक किया। फिर गलत काम की पुष्टि होने पर उसे लेकर सिविल लाइन थाना पहुँची।

यहां जैसे ही पुलिसकर्मियों को बच्ची से दुष्कर्म की जानकारी मिली वहां हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। जिसके बाद एसपी उदय किरण ने एफआईआर दर्ज कर तत्काल आरोपियो की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। जिसके हरकत में आई सिविल लाइन पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर चंद घण्टो में ही दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के नाम शिवकुमार और हरिनाथ है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...