कोर्ट परिसर में चली गोली: कोर्ट में महिला पर सरेआम चार राउंड फायरिंग… वकील की ड्रेस में आया था हमलावर… हालत गंभीर

Four rounds of firing on the woman in the court

क्राइम डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साकेत कोर्ट (Fired at Saket Court) परिसर में शुक्रवार सुबह सरेआम गोली चलने से हड़कंप मच गया। साकेत कोर्ट में शुक्रवार को सरेआम फायरिंग की घटना में एक महिला घायल हो गई है। न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला पर चार राउंड फायरिंग की गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फायरिंग की घटना साकेत कोर्ट में सुबह करीब 10:15 बजे वकील के चैंबर के पास हुई। हमलावर वकील के यूनिफॉर्म में कोर्ट आया था। फायरिंग के बाद कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने अपनी गाड़ी से महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।

शुरुआती जानकारी में पता चला है कि आरोपी का महिला से पैसों को लेकर विवाद था। हमलावर हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसको इलाज के लिए दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है।

खबरों के मुताबिक, हमलावर फायरिंक के बाद फरार हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी वकील के रूप में कोर्ट परिसर में दाखिल हुआ था। हमलावर द्वारा महिला को चार गोलियां मारी गईं जो उसके पेट तथा अन्य हिस्सों में लगीं।

मौके पर मौजूद दिल्ली पुलिस के एक SHO ने महिला को अपनी जीप में लेकर एम्स गए, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। क्या हमलावर के साथ कोई और भी था या वह अकेले आया था। इस पर दिल्ली पुलिस ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है।

सरेआम फायरिंग के बाद कोर्ट की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। कोर्ट परिसर के अंदर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होते हैं। यहां तक कि एंट्री गेट पर मेटल डिटेक्टर लगे रहते हैं। ऐसे में कैसे कोई बंदूक लेकर कोर्ट में घुस गया। उस पर सवालिया निशाना खड़े हो रहे हैं।

इससे पहले 24 सितंबर, 2021 को वकीलों के ड्रेस में दो बंदूकधारियों ने दिल्ली के रोहिणी कोर्ट के अंदर फायरिंग की थी। दो हमलावरों राहुल त्यागी और जगदीप जग्गा ने कथित तौर पर वकीलों के रूप में अदालत परिसर में प्रवेश किया और गैंगस्टर जितेंद्र मान उर्फ गोगी पर कई गोलियां चलाईं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेरोजगारों के लिए खुशखबरी: व्यापम ने निकाली भर्ती, 8वीं...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में फार्मासिस्ट ग्रेड-2 के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस भर्ती के तहत कुल 25 पद भरे जाएंगे....

CG में डिजिटल अरेस्ट के शिकार हुए CRPF अधिकारी,...

अंबिकापुर। जिले में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है. अबकी बार सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर ने फ्रॉड कॉल के चक्कर में आकर 22...

शाही शादी में रायपुर की ED टीम का छापा,...

भिलाई। जयपुर के कूकस इलाके के फाइव स्टार होटल फेयर माउंट में एक शाही शादी में रायपुर ईडी की टीम ने छापा मारा। बताया...

बस्तर में भारी बारिश से भू-स्खलन, कोरापुट-किरंदुल रेल लाइन...

जगदलपुर। बस्तर में कोरापुट-किरंदुल रेल लाइन पर भारी बारिश की वजह से लैंड स्लाइड हुआ है। ट्रैक किनारे स्थित मिट्टी और चट्टान कटकर ट्रैक...