भिलाई में जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा : 8 जुआरी गिरफ्तार, ₹5.20 लाख नगदी, मोबाइल और बाइक जब्त

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने जिले में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए भिलाई-3 के गनियारी स्थित एक जुआ अड्डे पर छापेमारी की। थाना पुरानी भिलाई पुलिस और एसीसीयू (एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट) की संयुक्त टीम ने कार्रवाई के दौरान 8 लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। मौके से नकदी, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल सहित कुल ₹5.20 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है।

पुलिस के अनुसार, 27 जून की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम गनियारी स्थित बड़कू दाऊ की बाड़ी में बने मकान के अंदर कुछ लोग रुपए-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुरानी भिलाई थाना पुलिस और एसीसीयू की टीम ने घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान 8 आरोपियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और जुआ फड़ से ₹1,82,670 नकद, 8 मोबाइल फोन और 3 मोटरसाइकिल जब्त की हैं। जब्त संपत्ति का कुल मूल्य ₹5,20,170 बताया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 327/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 5 के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार आरोपी

  • तुंगत चंद्राकर (35), सिरसा कला, भिलाई-3
  • केवल चंद्राकर (29), गुड़ी परछी, सिरसा कला
  • शिवम वर्मा (25), सिरसा कला, भिलाई-3
  • प्रवीण देवांगन (24), सिरसा कला
  • ताकेश्वर साहू (41), उतई
  • चिराग चंद्राकर (25), विश्व बैंक कॉलोनी, भिलाई-3
  • प्रकाश चंद्राकर (41), सिरसा कला, भिलाई-3
  • कुल्लू साहू (23), गांधी चौक, उतई

पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध जुआ, सट्टा और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...