ऋषि निर्मलकर हत्याकांड : मुख्य आरोपी रवि शर्मा की गिरफ्तारी नहीं होने पर उठे सवाल, परिजनों ने IG-SSP से की कार्रवाई की मांग

दुर्ग। दुर्ग के चर्चित ऋषि निर्मलकर हत्याकांड में मुख्य आरोपी बताए जा रहे रवि शर्मा की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। हत्या के मामले में जेल में बंद आरोपी मेजर सिंह सागर के परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पुलिस महानिरीक्षक (IG) और पुलिस अधीक्षक (SSP) को ज्ञापन सौंपकर रवि शर्मा की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

परिजनों का कहना है कि 26 जनवरी 2026 को होटल 36 इन में हुई घटना के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान पेश कर दिया है, जबकि होटल संचालक रवि शर्मा को मुख्य आरोपी बताते हुए अब तक फरार दर्शाया जा रहा है। उनका आरोप है कि घटना के करीब पांच महीने बीत जाने के बावजूद रवि शर्मा की गिरफ्तारी नहीं होना कई सवाल खड़े करता है।

ज्ञापन में मेजर सिंह सागर के परिजनों ने दावा किया है कि उन्होंने स्वयं अपने पुत्र को पुलिस के समक्ष सरेंडर कराया था। उनका कहना है कि मेजर सिंह सागर ने उन्हें बताया कि उसका मृतक ऋषि निर्मलकर के साथ किसी प्रकार का व्यक्तिगत लेन-देन या मारपीट नहीं हुई थी। परिजनों के अनुसार, जिस दिन की घटना बताई जा रही है, उस दिन होटल में रवि शर्मा और ऋषि निर्मलकर आपस में बातचीत कर रहे थे। बाद में ऋषि निर्मलकर अपने एक मित्र को बुलाकर मोटरसाइकिल से होटल से चला गया था, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराया गया है।

परिजनों ने यह भी दावा किया है कि मृतक की मृत्यु घटना के लगभग पांच दिन बाद भिलाई के स्पर्श अस्पताल में हुई थी। उनका कहना है कि होटल में होने वाले लेन-देन और प्रबंधन से जुड़े सभी निर्णय रवि शर्मा के थे और मेजर सिंह सागर केवल होटल में प्रबंधन संबंधी कार्य देखता था।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि 24 फरवरी 2026 को भी पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक को रवि शर्मा की गिरफ्तारी को लेकर शिकायत दी गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। परिजनों ने आरोप लगाया कि न तो रवि शर्मा की गिरफ्तारी हुई और न ही उस पर कोई इनाम घोषित किया गया, जिससे मामले में निष्पक्ष जांच को लेकर संदेह पैदा हो रहा है।

अब इस मामले में सबकी नजर पुलिस प्रशासन की अगली कार्रवाई पर है। यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि मुख्य आरोपी बताए जा रहे रवि शर्मा की गिरफ्तारी कब तक हो पाती है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्री गजेंद्र यादव ने युवा और महिला मोर्चा पदाधिकारियों...

दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सेवा सदन में परिचयात्मक...

भिलाई में जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा :...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने जिले में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए भिलाई-3 के...

DSP से 5 लाख की ठगी, रुपये दोगुना करने...

रायपुर। राजधानी रायपुर में ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) में पदस्थ एक उप पुलिस अधीक्षक (DSP)...

नाबालिग छात्रा के साथ अश्लील हरकत, आरोपी शिक्षक को...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नाबालिग छात्रा के साथ अशोभनीय हरकत और बैड टच करने के मामले में फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालय ने...