बेमेतरा बारूद ब्लास्ट में 8 मजदूर लापता… रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म, शरीर के मिले सिर्फ चिथड़े… परिजन को फैक्ट्री देगी 5-5 लाख, कलेक्टर बोले- शिनाख्त के लिए DNA टेस्ट का भी होगा प्रयास

बेमेतरा। शनिवार सुबह बेमेतरा के बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट की खबर ने पुरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया, जब पता चाल की फैक्ट्री में जबरदस्त ब्लास्ट हुआ है जिसकी गूंज 16 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी और मलबे में कई लॉफ फंस गए है। शनिवार सुबह से रविवार देर शाम तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला, अब बचाव कार्य खत्म हो चूका है। रेस्क्यू ऑपरेशन करीब 35 घंटे चला। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने मीडिया के सामने आकर जानकारी दी और कहा कि, 8 लोगों की अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। उन्हें खोजने के अलावा शिनाख्त की भी कोशिश की जाएगी। DNA टेस्ट के लिए भी हम कार्रवाई करेंगे। आपको बता दीं, आज दिन भर मलबे से डेड बॉडी के चिथड़े इकट्ठा किए गए, अब DNA टेस्ट से इनकी पहचान हो सकती है। ये हादसा काफी दर्दनाक और भयावय था।

दूसरी तस्वीर रोते-बिलखते परिजनों की रही। लापता और पीड़ितों के परिजनों और ग्रामीणों का प्रदर्शन फैकट्री के बाहर जारी है। ग्रामीण 55 लाख रुपए मुआवजे की मांग को लेकर डटे हुए हैं रविवार दोपहर को ट्रैक्टर से राशन सामग्री और खाना बनाने का सामान भी लेकर ग्रामीण पहुंचे थे। कलेक्टर का कहना है कि, लापता बताए जा रहे 8 लोगों के परिजन को 5-5 लाख रुपए की राहत राशि देने का निर्देश फैक्ट्री प्रबंधन को दिया है। कलेक्टर ने यह भी कहा कि, जिला प्रशासन की कोशिश होगी कि एक हफ्ते में लोगों को खोज सकें या शिनाख्त कर सके। अगर इस दुर्घटना में वे लोग नहीं रहे तो 5-5 लाख रुपए की और राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री की ओर से जो राहत राशि देने की घोषणा हुई थी उसे भी प्रशासन जल्द उपलब्ध कराएगा।

कलेक्टर रणबीर शर्मा ने कहा कि, मजिस्ट्रियल जांच होगी इसमें जो भी रिपोर्ट सामने आएगी उस हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी। FIR नहीं होने के सवाल पर कलेक्टर ने कहा कि, नहीं अभी इसके कारण साफ नहीं है। यह दुर्घटना है या कुछ और यह पता नहीं चला है। पता लगने के बाद ही आगे की वैधानिक कार्रवाई करेंगे। घटना बेरला ब्लॉक के ग्राम बोरसी स्थित स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड बारूद फैक्ट्री की है। यहां शनिवार सुबह करीब 8 बजे ब्लास्ट हुआ। ब्लास्ट से आसपास की बिल्डिंग तक हिल गई। जहां ब्लास्ट हुआ वहां 15-20 फीट का गड्ढा हो गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब से हेरोइन मंगाकर...

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्मृति नगर थाना पुलिस ने पंजाब से...

दुर्ग पुलिस का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के...

शिक्षिका ने बच्चों के सामने किया तंत्र-मंत्र जैसा अनुष्ठान,...

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखंड के काठापाली गांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्चों के सामने तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि किए जाने का मामला सामने...