छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर दर्दनाक हादसा: बोलेरो और ट्रक की जोरदार टक्कर…अस्थि विसर्जन कर लौट रहे परिवार के 8 लोगों की मौत, 2 घायल…पीड़ित परिवार के गांव पहुंचे PCC चीफ मोहन मरकाम

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ तेलंगाना सिमा पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। यहां एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई है और 2 बच्चे घायल है। दरहसल पूरा परिवार तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडम ज़िले के भद्राचलम में जवान का अस्थि विसर्जन कर लौट रहा था। लौटते समय बोलेरो और ट्रक की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई।

दोनों वाहनों की टक्कर इतनी खतरनाक थी कि 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को हॉस्पिटल पहुंचाया जहां दो लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। PM के बाद सभी 8 शवों को आज बम्हनी गांव पहुंचाया गया है।

दैनिक भास्कर में प्रकाशित खबर के अनुसार पुलिस ने बताया की कुछ दिन पहले कोंडागांव जिले में पदस्थ एक जवान ने आत्महत्या कर लिया था। मृत जवान के परिवार के 10 सदस्य बोलेरो वाहन में सवार होकर तेलंगाना के भद्राचलम में दो दिन पहले अस्थि विसर्जन के लिए गए हुए थे। मंगलवार की देर शाम बस्तर लौट रहे थे। इसी बीच छत्तीसगढ़ से 30 किमी पहले बोड्डुगुडेम गांव के पास वाहन की ट्रक से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।

एक्सीडेंट के बाद वाहन में सवार कुछ लोग दूर जा गिरे जबकि ड्राइवर समेत एक बुजुर्ग वाहन में ही फंसे थे। इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, 4 लोग घायल हो गए। मार्ग से गुजर रहे लोगों ने सभी घायलों को भद्राचलम अस्पताल पहुंचाया, जहां 2 लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 2 घायलों का इलाज जारी है। मृतकों और घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं।

भद्राचलम पुलिस का कहना है कि एक के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान पदम सिंह निवासी पंडरीपानी के रूप में हुई है। अन्य मृतकों की पहचान अभी नहीं हुई है। पुलिस जांच में जुटी है। भीषण सड़क हादसे में जहां पूरा परिवार खत्म हो गया वहीं घायल दो बच्चों का भद्राचलम में इलाज जारी है। एंबुलेंस से सभी 8 शवों को बम्हनी गांव लाया गया है।

मोहन मरकाम पहुंचे पीड़ित परिवार के गांव
PCC चीफ मोहन मरकाम पीड़ित परिवार के गांव पहुंचे है। बोलेरो को ड्राइवर राजेश ठाकुर चला रहा था। हादसे में जान गंवाने वाले सभी बम्हनी गांव के निवासी थे। पोस्टमॉर्टम के बाद सभी शवों को गांव लाया गया। 8 शव एक साथ पहुंचने से गांव में मातम छाया हुआ है। सूचना मिलते ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम भी गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर रहे हैं।

मृतकों के नाम :-

  1. मनीराम ठाकुर (60)
  2. राजेश ठाकुर (50)
  3. किरण ठाकुर (35)
  4. मनीषा ठाकुर (25)
  5. साठ ठाकुर (55)
  6. नयन ठाकुर (60)
  7. डिलेंद्र ठाकुर
  8. श्वेता ठाकुर

दो घायल बच्चों का इलाज जारी :-

  1. दिव्यांशु ठाकुर
  2. कार्तिक ठाकुर (17)

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में जिला प्रशासन और निगम द्वारा राजेंद्र पार्क...

दुर्ग। जैसी की आप सभी जानते है की हर एक व्यक्ति के जिंदगी में योग कितना महत्वपूर्ण है। दुर्ग कलेक्टर IAS ऋचा प्रकाश चौधरी...

CG में चाकू मारकर युवक की हत्या: शोभायात्रा में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम के बीच चाकूबाजी की वारदात हो गयी। घटना में एक युवक की मौत...

छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण: राष्ट्रपति ने वैद्य...

डेस्क। नारायणपुर जिले के छोटे डोंगर के प्रख्यात वैद्यराज हेमचंद मांझी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित होने पर...

छत्तीसगढ़ में आज भी होगी वर्षा: दुर्ग में कल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी है। रातभर तेज बारिश के बाद सुबह तेज धूप निकली है। वहीं मौसम विभाग ने आज...

ट्रेंडिंग