Durg News : पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, कोर्ट ने FIR के दिए आदेश

दुर्ग। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर करीब 17.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। आरोप है कि राजेश चौहान ने ठेकेदार को जिंदल इस्पात लिमिटेड में ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने और साझेदारी में अच्छा मुनाफा कमाने का भरोसा दिलाया। मामले में शिकायत के बाद पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित ने अदालत का रुख किया। अब न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (जेएमएफसी) कोर्ट ने मोहन नगर पुलिस को मामला दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए हैं।

खुद को बताया भारतीय क्रिकेटर, कारोबारी से करीबी संबंध का किया दावा
पीड़ित दिनकर विश्वमित्र के मुताबिक, उसकी मुलाकात दोस्त सरोज कुमार के माध्यम से राजेश चौहान से हुई थी। बातचीत के दौरान राजेश चौहान ने खुद को पूर्व भारतीय क्रिकेटर बताते हुए कहा कि उद्योगपति नवीन जिंदल से उनके करीबी संबंध हैं। उन्होंने दावा किया कि उनकी कंपनी गोविंद ट्रांसपोर्ट को ओडिशा के क्योंझर स्थित जिंदल इस्पात लिमिटेड में आयरन और अन्य सामग्री के परिवहन का बड़ा ठेका मिला है।

आरोप है कि राजेश चौहान ने दिनकर को ट्रांसपोर्ट के कारोबार में ट्रक लगाकर साझेदार बनने का प्रस्ताव दिया और इससे अच्छा मुनाफा होने का भरोसा दिलाया। पीड़ित का दावा है कि विश्वास में लेकर उससे अलग-अलग माध्यमों से करीब 17.52 लाख रुपये लिए गए।

कथित वर्क ऑर्डर दिखाकर बनाया भरोसा
पीड़ित के अनुसार, राजेश चौहान ने उसे कथित तौर पर जिंदल इस्पात लिमिटेड से संबंधित एक वर्क ऑर्डर भी दिखाया था। इसी दस्तावेज और अपने प्रभावशाली संबंधों का हवाला देकर उसने पीड़ित को निवेश के लिए राजी किया। बाद में जब पीड़ित को दस्तावेज की वास्तविकता का पता चला तो वह कथित तौर पर फर्जी निकला।

पुलिस कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट पहुंचा पीड़ित
मामले में पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन आरोप है कि पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद दिनकर विश्वमित्र ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। मामले की सुनवाई के बाद जेएमएफसी कोर्ट ने मोहन नगर थाना पुलिस को FIR दर्ज कर पूरे मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं।

राजेश चौहान वर्तमान में कारोबारी गतिविधियों के साथ क्रिकेट एकेडमी के संचालन से भी जुड़े बताए जाते हैं। फिलहाल मामले में पुलिस जांच के बाद ही धोखाधड़ी के आरोपों की वास्तविकता और कथित दस्तावेजों की सत्यता स्पष्ट हो सकेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

स्कूल बस की चपेट में आने से मासूम...

मोहला-मानपुर। जिले के मानपुर ब्लॉक में एक दर्दनाक सड़क हादसे में करीब तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसा खड़गांव थाना क्षेत्र...

सड़क हादसों पर हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार और NHAI...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों और मौतों को लेकर हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है। सड़क सुरक्षा के इंतजामों को लेकर...

दुर्ग में महिला की हत्या, जबरन संबंध बनाने का...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक मजदूर महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलगांव थाना क्षेत्र में हुई इस...

पिता ने की बेटे की हत्या, शराबखोरी और रोजाना...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के कुशमुली गांव में रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पिता...