छत्तीसगढ़ में दिनदहाड़े 8 साल की बच्ची हुई किडनैप ! 3 दिन से लापता, अब तक नहीं मिला कोई सुराग…मां बोली- सफेद कार वाले जबरन ले गए अपने साथ, कई दिनों से हो रही थी रेकी; पढ़िए ये खबर…

बच्ची की मां दूसरों के घरों में करती है काम…पिता है मजदूरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में फिर से एक बड़ी वारदात हुई है। 8 साल की छोटी बच्ची पिछले कुछ दिनों से लापता है, अब उसकी किडनेपिंग का शक गहरा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार गायब होने के कुछ देर पहले तक बच्ची घर वालों की नजर के सामने खेल रही थी, लेकिन कुछ ही मिनट के बाद वो वहां से गायब हो गई। तीन दिन से बच्ची की कोई खबर नहीं है। बच्ची के परिजनों ने शक जताया है कि किसी ने उनकी बच्ची का किडनैप कर लिया है।

इस मामले में रायपुर के विधानसभा थाने की पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया है। पुलिस लापता बच्ची की तलाश में जुटी हुई है। भास्कर के एक रिपोर्ट के अनुसार ये बच्ची बुधवार की शाम करीब 6 बजे सड्डू के बीएसयूपी कॉलोनी से गायब हुई। यहीं इसका घर भी है। बच्ची की मां अल्पना ने बताया कि उसे शक है एक सफेद रंग की कार में आए शख्स उनकी बेटी को उठा ले गया है।

लापता बच्ची का नाम दुर्गा यादव है। 8 साल की दुर्गा की 3 बहनें और एक छोटा भाई है। बहनों के साथ दुर्गा खेल रही थी। मां ने बताया कि उसकी बड़ी बहनें कुछ खाने के लिए घर आईं। मैंने देखा एक सफेद कार के पास बेटी खड़ी थी। मैंने उसे आवाज दी कि वो इधर आ जाए, मगर वो खेलकर आउंगी कहने लगी। कुछ देर बाद जब मेरा ध्यान गया वो कार भी गायब थी और मेरी बेटी भी।

बच्चीं का परिवार गरीब है। उसकी मां अल्पना दूसरे घरों में काम करने जाती है। बच्ची के पिता भी रोजी मजदूरी करते हैं। परिजनों का अब दुर्गा के लापता होने के बाद से बुरा हाल है। मां हर रोज थाने जाकर पुलिसकर्मियों से यही पूछ रही है कि साहब मेरी बेटी मिली क्या ? बुधवार से गायब बच्ची को लेकर अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है।

सफेद गाड़ी करती थी रेकी
बच्ची की मां ने बताया कि हमने आस-पास खोजा, दूर दराज के गांव गए। रिश्तेदारों को फोन किया कहीं बच्ची का पता नहीं चला है। मेरी बेटी घर का पता जानती है, हमारा नाम भी जानती है। कोई जबरदस्ती उसे अपने साथ ले गया है। सफेद कार के बारे में अल्पना ने कहा कि एक सफेद गाड़ी हमेशा हमारे मोहल्ले में आकर रुका करती थी। उसमें कौन होता था हम नहीं देख पाए, मगर बेवजह कभी पान के ठेले तो कभी किसी के घर के बाहर वो गाड़ी खड़ी हुआ करती थी, मेरी बेटी को वो सफेद गाड़ी वाला ही ले गया होगा।

8 साल की बच्ची दुर्गा गायब हुई, उसने लाइनिंग वाला गुलाबी रंग का फ्रॉक, गुलाबी लेगिंग, लाल मोजे पहने थे। बच्ची कक्षा 3 में पढ़ती है, 3 फुट के करीब उसकी हाइट है, हिंदी और छत्तीसगढ़ी बोल सकती है। उसका रंग गोरा और चेहरे की बनावट लंबी है। अब पुलिस बच्ची को तलाश रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...