भिलाई निगम के इस पार्षद पर महिला ने लगाया छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप: दबाव में पुलिस दर्ज नहीं कर रही थी केस…चौकी में जमकर हंगामा, बाद में दोनों पक्षों पर FIR…लोगों ने SP से की मुलाकात; जानिए पूरा मामला

महिला ने दुर्ग पुलिस अधीक्षक और अतरिक्त पुलिस अधीक्षक को सौंपा कंप्लेंट

भिलाई। भिलाई नगर निगम के वार्ड नंबर 01 से बड़ी खबर सामने आ रही है। वार्ड-1 जुनवानी के पार्षद योगेश साहू पर महिला से छेड़खानी व मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। महिला की कंप्लेन के बाद भी स्मृति नगर पुलिस केस दर्ज नहीं कर रही थी, जिसके बाद दिन भर चौकी में हंगामा होता रहा। भास्कर के खबर के अनुसार थोड़ी देर बाद पुलिस ने छेड़खानी का मामला दर्ज न कर दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। पुलिस की गलत कार्रवाई से महिला के पक्ष में बड़ी संख्या में लोग जुट गए। वह लोग आज दुर्ग पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव से मामले की कंप्लेन करेंगे।

स्मृति नगर पुलिस बताय कि, महिला ने आरोप लगाया है कि भिलाई नगर निगम के वार्ड 1 जुनवानी के पार्षद योगेश साहू ने उसके साथ छेड़खानी कर गाली गलौज करते हुए मारपीट की है। महिला ने लिखित कंप्लेन में बताया कि 7 दिसंबर की रात वह अपने पति के साथ घर के बाहर खड़ी थी। उसी दौरान पार्षद योगेश साहू बाइक से नशे की हालत में आया। उसने बाइक को घर के बाहर खड़ा करके महिला को अश्लील इशारे करने लगा।

महिला ने आगे बताया कि, जब उसने इसका विरोध किया तो उसने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। जब पति ने पार्षद को रोका तो उसने महिला व उसके पति के साथ गाली गलौज कर झगड़ा करने लगा। इससे झगड़ा बढ़ गया। मोहल्ले में लोगों की भीड़ बढ़ गई। लोगों ने किसी तरह मामले को शांत कराया। इसके बाद महिला व उसके पति स्मृति नगर चौकी पहुंचे और पार्षद के खिलाफ लिखित कंप्लेंट दी।

पार्षद योगेश साहू ने कहीं ये बात
भिलाई नगर निगम के वार्ड नंबर 1 के पार्षद योगेश साहू ने अपने ऊपर लग रहे आरोप पर कहा कि, यदि में गलत साबित होता हूं, तो मेरे खिलाफ अपराध दर्ज किया जाए. ये मेरी छवि को धूमिल करने का षड्यंत्र है।

पढ़िए योगेश साहू द्वारा जारी पत्र:-

पार्षद के दबाव में कार्रवाई नहीं कर रही थी पुलिस: महिला
महिला का आरोप है कि कई लोगों के सामने पार्षद ने उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट करने के साथ ही छेड़खानी भी की है। पुलिस पार्षद के दबाव में कार्रवाई नहीं कर रही थी। अधिक दबाव आया तब पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करके अपना पल्ला झाड़ लिया। कल भाजपा की शंखनाद रैली है। उसी रैली में शामिल लोग स्मृति नगर चौकी पुलिस का विरोध कर वहां के प्रभारी को हटाने की मांग करेंगे। साथ ही सही कार्रवाई के लिए दुर्ग पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव से गुहार लगाएंगे।

विवादों में वार्ड 1 के पार्षद
कुछ महीने पहले भी भिलाई नगर निगम वार्ड-1 के पार्षद योगेश साहू के खिलाफ भिलाई निगम के उप अभियंता आलोक पसीन ने मरापीट का मामला दर्ज कराया था। दरअसल खम्हरिया रोड में एक लोडेड ट्रक के गुजरने से वहां की पुलिया धंस गई थी। इसे लेकर पार्षद ने अपने समर्थकों के साथ चक्का जाम कर दिया था। इसके बाद जब निगम के उप अभियंता मौका मुआयना करने पहुंचे तो उसने उनकी कॉलर पकड़ ली थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...