छत्तीसगढिया ओलंपिक में दिखा 80 साल की दादी का जलवा: भवँरा चलाकर आजमाया हाथ, तो वही महिलाओं ने खेला गिल्ली डंडा, फुगड़ी और कबड्डी

दुर्ग। छत्तीसगढिया ओलंपिक का क्रेज न सिर्फ बच्चों और युवाओं तक सिमित है। बल्कि महिलाओं और बुजुर्गों में भी जमकर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को लेकर उत्साह है। दुर्ग नगर निगम के वार्ड क्रमांक 6 के निवासी 80 वर्ष वृद्ध महिला भवँरा चलाकर अपना हाथ आजमाते नजर आई, तो वही महिलाओं ने गिल्ली डंडा, फुगड़ी और कबड्डी जैसे छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों में अधिक संख्या में शामिल हो रहीं है। प्रतिदिन खेल खेलने वालों में गजब का उत्साह दिख रहा है।

जेआरडी स्कूल में बुधवार को वार्डो के आसपास की महिलाएं भी पहुंचीं। यहां महिलाओं ने भंवरा, फुगड़ी, कबड्डी और दौड़ जैसे खेलों में भाग लिया। वहीं युवाओं और बच्चों ने गिल्ली डंडा, खोखो, लंगड़ी दौड़, बांटी, भौंरा में अपनी प्रतिभा दिखाई। महिलाओं ने इससे पहले भवँरा व कबड्डी में भी भाग लिया। स्थानीय लोगों ने 80 वर्ष वृद्ध महिला को भवँरा चलाते देख हैरान होकर उनकी जमकर तारीफ की।

इसके बाद भवँरा, कबड्डी सहित दौड़ में भी महिलाओं ने भाग लिया। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के अंतर्गत शहर में जेआरडी स्कूल के अलावा पद्मनाभपुर स्थित विवेकानंद भवन, बोरसी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और बैगापारा मिनी स्टेडियम में खेल प्रतियोगिताएं कराई जा रही है। जेआरडी स्कूल के अलावा अन्य स्थलों में भी महिलाएं खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने पहुंची। यहां बिल्लस, लंगड़ी, खोखो, रस्सी, कांची, में भी बड़ी संख्या में युवाओ, बच्चे और महिलाओं ने हाथ आजमाए।

6 जनवरी तक चलेंगी प्रतियोगिताएं
यह प्रतियोगिता 6 अक्तूबर से शुरू हुई हैं और 6 जनवरी 2023 तक चलेंगी। इनमें गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी और बांटी (कंचा) बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़ और लंबी कूद को शामिल किया गया है। ओलंपिक में सबसे पहले राजीव युवा मितान क्लब स्तर के आयोजन 6 अक्तूबर से 11 अक्तूबर तक हुए हैं। अब जोन स्तर के 15 से 20, विकासखंड स्तर पर 27 अक्तूबर से 10 नवंबर, जिला स्तर पर 17 से 26 नवंबर, संभाग स्तर पर 5 दिसंबर से 14 दिसंबर और राज्य स्तर पर 28 दिसंबर से 6 जनवरी तक खेला जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...