कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय महाधिवेशन: तीसरे दिन राहुल गांधी ने किया संबोधित… PM मोदी और BJP पर जम कर बोला हमला; कहा- “मैं 52 साल का हो गया लेकिन मेरा घर नहीं”… “हमनें कश्मीर के लाखों लोगों के साथ झंडा फहराया”… “क्या है मोदी-अडानी का रिश्ता” : राहुल

  • राहुल गांधी ने PM मोदी और BJP पर जमकर बोला हमला
  • मोदी-अडानी के रिश्ते पर राहुल गांधी ने उठाया सवाल
  • हजारों कश्मीरियों ने तिरंगा उठाया: राहुल गांधी
  • केंद्र सरकार कांग्रेस नेताओं को परेशान कर रही है: प्रियंका
  • छत्तीसगढ़ मॉडल के जरिए हम हिमाचल प्रदेश का चुनाव जीते: अल्का लांबा

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस का 85वां राष्ट्रिय महाधिवेशन चल रहा है। महाधिवेशन के तीसरे और अंतिम दिन राहुल गांधी ने संबोधन किया। उन्होंने कहा कि, “भारत जोड़ो यात्रा में मेरे साथ देश के लाखों लोग चले। यात्रा के दौरान मैंने कई लोगों की समस्या जानी। इस दौरान मैने भारत जोड़ो यात्रा से बहुत कुछ सीखा। राहुल गांधी ने कहा कि मैं 52 साल का हो गया लेकिन मेरा आज तक अपना घर नहीं है। इलाहाबाद में जो है, वो भी मेरा घर नहीं। मैं 12 तुगलक रोड में रहता हूं, वो भी मेरा घर नहीं है।”

क्या है मोदी-अडानी का रिश्ता: राहुल
राहुल गाँधी ने कहा कि, ये मोदी अडानी का रिश्ता क्या कहलाता है? बीजेपी और आरएसएस उसकी रक्षा कर रही है। शेयर कंपनी हजारों करोड़ों रुपए विदेश भेज रही है। पर सत्ता में रहने के बावजूद नरेंद्र मोदी कुछ नहीं कर पा रहे। देश का पूरा-पूरा धन एक व्यक्ति के हाथों में जा रहा है। हम बार-बार पूछेगें, जब तक जवाब नहीं मिलेगा तब तक पूछेगें कि यह रिश्ता क्या है।

PM मोदी और BJP पर जमकर हमला
राहुल गांधी ने अपने भाषण के दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र कहती हैं चीन की इकोनामी हमसे ज्यादा कैसे लड़ेंगे? मतलब ये लोग शक्तिमान से नहीं लड़ेंगे। ये कौन सी देशभक्ति हैं, जहां कमजोर को मारो और शक्तिशाली का साथ दो। भाजपा सावरकर की विचारधारा पर चलती है। हम सत्यराही है और BJP सत्ताग्राही है।

हजारों कश्मीरियों ने तिरंगा उठाया: राहुल
राहुल गांधी ने कहा कि, “भारत जोड़ों यात्रा के दौरान हजारों कश्मीरियों ने तिरंगा उठाया था। आतंकी प्रभावित जिलों में भी तिरंगा उठा था। मोदी ने BJP के कुछ लोगों के साथ झंडा फहराया लेकिन हमनें कश्मीर के लाखों लोगों के साथ झंडा फहराया। PM मोदी को यह बात समझ नहीं आयेगी।”

केंद्र सरकार कांग्रेस नेताओं को परेशान कर रही है: प्रियंका
प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने संबोधन में कहा कि, राहुल की भारत जोड़ो यात्रा ने लोगों को हिम्मत दी है। PM देश की संपत्ति अपने दोस्तों को दी है, उद्योगपतियों के हजारों करोड़ों रुपए कर्ज माफ किया गया है। चुनाव नजदीक, विपक्षी दल एकजुट हो, हमारे पास सिर्फ एक साल का समय रह गया है। देश को कांग्रेस से काफी उम्मीद है। उन्होंने आगे कहा कि चुनाव के समय BJP बेमुद्दों को सामने लाती है। देश की नकारत्मक राजनीति से बाहर आना होगा। केंद्र सरकार कांग्रेस नेताओं को परेशान कर रही है।

छत्तीसगढ़ मॉडल के जरिए हम हिमाचल प्रदेश का चुनाव जीते: अल्का लांबा
अल्का लांबा ने अपने संबोधन में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जमकर तारीफ की। उन्होंने दोनों राज्यों की योजनाओं के लिए वहां की सरकार को धन्यवाद दिया। अल्क लांबा ने कहा कि देश में राजस्थान की सरकार इकलौती है जो 500 रुपए में रसोई गैस देती है। वहीं, उन्होंने भूपेश सरकार का धन्यवाद देते हुए कहा कि हम छत्तीसगढ़ मॉडल के जरिए हम हिमाचल प्रदेश का चुनाव जीतकर आए हैं। ये कोई छोटी मोटी बात नहीं है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मामूली विवाद पर चाकू से वार, दुर्ग पुलिस ने...

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने थाना पुरानी भिलाई में चाकू मारकर फरार हुए एक आरोपी और एक अपचारी बालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामूली...

साय कैबिनेट की बैठक: किसानों, कर्मचारियों और राज्य के...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक में आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।...

भिलाई निगम आयुक्त ने निर्माणाधीन उद्यान: नाला सफाई और...

भिलाई। भिलाई निगम द्वारा क्षेत्र के जोन क्रं. 01 नेहरू नगर, वार्ड क्रं. 02 जुनवानी दीनदयाल कालोनी, स्मृति नगर और त्रिवेणी नगर में उद्यान...

दुर्ग पुलिस का वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान, 167...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने 29-30 जून की रात जिलेभर में स्थाई और गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सभी...