9 महीने के बच्चे का अपहरण कर 7 लाख में बेचा, रिश्तेदार समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग. 9 महीने के बच्चे के अपहरण की गुत्थी दुर्ग पुलिस ने सुलझा ली है. पुलिस ने पटना से बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा है. वहीं इस मामले में रिश्तेदार समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. जांच में पता चला है कि बच्चे को 7 लाख रुपए में बेचा गया था और रकम को आपस में बांटा गया था.

घटना 20 जून 2025 की है. पीड़िता की रिश्तेदार संगनी बाई और संतोष पाल ने उसे फोन कर बुलाया. पीड़िता अपने करीब 9 माह के बेटे के साथ दुर्ग से कोरगांव, जिला कोंडागांव होते हुए पटना पहुंची. रिश्तेदार ने 8 जुलाई को छत्तीसगढ़ वापस भेजने के बहाने उसे आरा रेलवे स्टेशन ले गए. दानापुर स्टेशन पर खाना लाने के बहाने आरोपियों ने बच्चे को उसकी गोद से छीन लिया और फरार हो गए.

बच्चे के अपहरण के बाद पीड़िता दुर्ग लौटकर महिला थाना सेक्टर-6 में 25 जुलाई को मामला दर्ज कराया. पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्चे की खोजबीन शुरू की. पुलिस ने संगनी बाई को कोरगांव से पकड़ा. चार अन्य आरोपी नालंदा जिला निवासी डॉक्टर बादल उर्फ मिथलेश और संतोष पाल, जगनपुरा निवासी आरोपी प्रदीप कुमार, गौरी महतो को गिरफ्तार किया. आरोपी के कब्जे से बच्चे को बरामद कर उसकी मां को सौंपा गया. वहीं सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...