भिलाई में सड़क हादसा: माजदा से टकराकर महिला और युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम

भिलाई। बाइक सवार युवक और महिला की माजदा वाहन से भिड़ंत में मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब दोनों एवेंजर बाइक से जा रहे थे। ओवरटेक करने के दौरान बाइक अचानक माजदा वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही जान चली गई। यह हादसा नेहरू नगर बाईपास में हुआ।

इस हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान सेक्टर-6 ई मार्केट स्ट्रीट-65 निवासी हीरालाल वर्मा और सेक्टर-6 डी मार्केट निवासी रूमाना परवीन के रूप में हुई है।

हीरालाल वर्मा ई मार्केट में इलेक्ट्रिकल की दुकान चलाते थे और एसी, टीवी, फ्रिज की मरम्मत का काम करते थे। उनका एक बच्चा भी है। वहीं, रूमाना परवीन ट्यूशन पढ़ाने का काम करती थीं और तीन बच्चों की मां थीं।

हादसे के बाद दोनों ही परिवारों में मातम का माहौल है। स्थानीय लोगों ने हादसे के लिए जिम्मेदार ड्राइवर पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने दोनों शवों को सुपेला अस्पताल के मॉर्च्युरी में रखवाया है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला और युवक कहां जा रहे थे।

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने माजदा वाहन के चालक को हिरासत में ले लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...