6 लोगों की मौत: CG में भीषण सड़क हादसा… तेज रफ्तार कार और ट्रक की टक्कर… मौके पर ही चले गई 6 की जान, कई घायल

CG में भीषण सड़क हादसा

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बागनदी थाना क्षेत्र अंतर्गत सड़क चिरचारी नेशनल हाईवे चौराहे के पास एक हृदयविदारक सड़क हादसा हो गया है। इस सड़क हादसे में कार सवार 6 युवकों की मौत हो गई। वहीं, कुछ लोग घायल है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में कार चालक गंभीर बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि तेज रफ़्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी।

मिली जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र् नागपुर के 7 लोग कार में सवार होकर राजनांदगांव की ओर आ रहे थे। इसी दौरान चिरचारी नेशनल हाईवें के पास कार ने अपना नियंत्रण खो दिया और ब्रेक लगने से दूसरी दिशा में मुड गई। तभी सामने से आ रही ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।

इस हादसे में कार सवार छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल है। दुर्घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची है। मृतकों के शव को वाहन से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। वहीं गंभीर रूप से घायल कार चालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...