दुर्ग में एप डाउनलोड कराकर ठग लिए 96 हजार रुपए: लोगों को सबक देने वाला है ये केस, आपके साथ भी हो सकती है ठगी…

भिलाई। एनी डेस्क नामक ऐप को इंस्टाल करने का झांसा देकर बैंक खाते से रुपए पार होने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ धारा 420 के तहत जुर्म दर्ज किया है। दुर्ग कोतवाली पुलिस ने बताया कि मकान 17/02 पंचशील सेक्टर बी, स्ट्रीट 4 बोरसी निवासी सरोज जायसवाल ने शिकायत किया है कि उसके मोबाइल पर 918260479769 के धारक ने कॉल कर एनी डेस्क नामक ऐप को इंस्टाल किया गया।

उसके बैंक खाते से 96 हजार 900 रुपए पार हो गए। महिला का खाता बैंक आफ इंडिया सिविक सेन्टर में है। घटना 15 से 26 अप्रैल के बीच की है। अज्ञात आरोपी ने महिला के गुगल पे से फर्जी तरीके से रुपए निकाले। महिला द्वारा गुगल पे को 1 हजार 383 रुपए दुर्ग म्यूनिसिपल कार्पोरेशन को भुगतान किया था। महिला के मोबाइल नंबर पर मैसेज आया कि भुगतान क्लीयर हो गया है।

लेकिन दुर्ग म्यूनिसिपल कार्पोरेशन ने बताया गया कि गूगल पे द्वारा 1383 का भुगतान नहीं हो पाया था। उसके बाद महिला ने मैने अपने मोबाईल नं. द्वारा 26 अप्रैल को गुगल पे के कस्टमर नंबर खोजा गया। जिसमें 918260479769 के बारे में पता चला। उक्त नंबर से सम्पर्क करने के बाद उनके द्वारा एनी डेस्क इन्सटाल करे की सलाह दी। आरोपी ने पीड़ित महिला के खाते से अलग-अलग किस्त में 96 हजार,983 रुपए पार कर दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नाबालिग छात्रा के साथ उपसरपंच ने किया दुष्कर्म, परिजनों...

सरगुजा। जिले में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव के एक उपसरपंच ने वारदात को अंजाम दिया है। इतना...

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

दुर्ग में महिला की हत्या, जबरन संबंध बनाने का...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक मजदूर महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलगांव थाना क्षेत्र में हुई इस...

पिता ने की बेटे की हत्या, शराबखोरी और रोजाना...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के कुशमुली गांव में रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पिता...