दुर्ग में 9वीं के छात्र की संदिग्ध मौत, चाचा के साथ निकला था घर से, अगले दिन मिली लाश

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। छात्र घर से चाचा के साथ दुर्ग जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन अगले दिन उसकी लाश मिलने से परिवार सदमे में है। पूरा मामला धमधा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान तामेश्वर ठाकुर (16 वर्ष), निवासी सोनेसरार, धमधा के रूप में हुई है। उसका शव महाराजपुर चौक के पास संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया।

पंचनामा कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए धमधा अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद जब परिजन शव को घर ले जाने के लिए अस्पताल से मुक्तांजलि वाहन की मांग करने लगे तो वहां वाहन उपलब्ध नहीं होने के कारण विवाद की स्थिति बन गई।

वाहन नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों ने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। बाद में परिजन निजी वाहन की व्यवस्था कर शव को गांव ले गए। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण बना रहा।

पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही छात्र की मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...