सीएम साय ने मंत्रियों के साथ ‘रिकेश सेन MLA’ बोतलबंद पानी किया लांच, श्रीराम रसोई, कंबल बैंक के लिए दी शुभकामनाएं

भिलाई नगर। विधानसभा शीतकालीन सत्र के तृतीय दिवस सदन के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के साथ विधायक रिकेश सेन द्वारा वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के लिए जनसेवार्थ नि:शुल्क वितरण होने वाले फिल्टर्ड बोतल बंद पानी को लांच किया।

आपको बता दें कि विधायक रिकेश सेन ने वैशाली नगर विधानसभा अंतर्गत होने वाले सभी सांस्कृतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, वैवाहिक सहित विभिन्न आयोजनों में जरूरतमंदों को नि:शुल्क बोतलबंद फिल्टर्ड वाटर की पेटियां प्रदान करने का निर्णय लिया है। यह बोतलबंद पानी 200, 500 मिली सहित एक लीटर में वैशाली नगर विधानसभा के आयोजनों के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसका ब्रांड नेम रिकेश सेन MLA है।

रायपुर में लांचिंग अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधायक रिकेश सेन द्वारा वैशाली नगर विधानसभा में नि:शुल्क मिनरल वॉटर की इस व्यवस्था को अद्भुत और अनुकरणीय बताते हुए इस पहल को सराहा। उन्होंने वैशाली नगर विधायक कार्यालय में 12 दिसंबर से प्रारंभ की गई “श्रीराम रसोई” के लिए भी विधायक रिकेश सेन को बधाई दी।

केबिनेट मंत्री द्वय ने विधायक सेन द्वारा 18 दिसंबर को विधायक कार्यालय में गुरू घासीदास जयंती पर प्रारंभ किए जा रहे कंबल बैंक के लिए साधुवाद देते हुए उन्हें अग्रिम शुभकामनाएं दीं। गौरतलब हो कि विधायक कार्यालय वैशाली नगर में मई दिवस से शुरू हुआ “हेलमेट बैंक” भी खासी चर्चा में है। 1 रूपये प्रतिदिन किराये पर हेलमेट मिलने से सैकड़ों युवा दुपहिया चलाते समय जहां हेलमेट पहन कर ही वाहन चलाना पसंद करने लगे हैं। वहीं यातयात नियमों और सड़क पर सुरक्षित वाहन चालन को श्री सेन का यह अभियान लगातार प्रोत्साहित कर रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...