CG – आत्मानंद स्कूल के छात्र ने की आत्महत्या: 12वीं के छात्र ने साड़ी से लगा ली फांसी, पुलिस कर रही मामले की जांच, परिजन बोले…

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर के आत्मानंद स्कूल में 12वीं पढ़ रहे एक छात्र ने बीती रात फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। घटना बगीचा नगर पंचायत के डुमरटोली की है। छात्र का नाम जयनारायण है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना बगीचा थाना क्षेत्र का है। बगीचा नगर पंचायत के डूमरटोली में संचालित आत्मानंद स्कूल में छात्र जयनारायण 12 वीं कक्षा का छात्र है। कल शाम वह 6 बजे घर से घूमने निकला था। जो रात दस बजे वापस आया। रात को वापस आकर छात्र सो गया। सुबह जब घर वालो ने उठ कर देखा तो पता चला कि घर के सामने कटहल के पेड़ में छात्र ने अपनी दादी के साड़ी को फंदा बना कर फांसी लगा ली है।

परिजनो ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब पूछ-ताछ की तो पता चला कि छात्र घर वालो से स्मार्ट फोन लेने की ज़िद करता था। पर घर वाले आर्थिक दिक्कतों का चलते फोन नही खरीद पा रहे थे। जिससे छात्र नाराज था। परिजनों के अनुसार सम्भवतः छात्र ने इसी वजह से फांसी लगा ली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...