CG – ब्रेकिंग: 18 अगस्त तक स्कूलों को बंद करने का आदेश हुआ जारी, पढ़िए आदेश में क्या लिखा है

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में लगातार बढ़ते बाढ़ के खतरे के बाद कलेक्टर रानू साहू ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के स्कूलों में तीन दिन का अवकाश जारी कर दिया हैं। आदेश में आज 16 अगस्त से 18 अगस्त तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के सभी स्कूलों को बंद रखने के साथ ही उन स्कूलों के शिक्षक, रसोईया और सफाई कर्मचारियों को बाढ़ राहत कैम्प में सहयोग करने का आदेश दिया गया हैं।

गौरतलब हैं कि छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश का खासा असर रायगढ़ जिला में भी देखा गया हैं। यहां के पुसौर एवं बरमकेला विकासखंड अंतर्गत कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। एक दिन पहले ही कलेक्टर रानू साहू और एसपी अभिषेक मीणा ने ग्राउंड जीरों पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया था।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य शुरू कराने के साथ ही अब कलेक्टर रानू साहू ने प्रभावित ग्राम के शालाओं में 16 से 18 अगस्त तक को बच्चों के लिए अवकाश का आदेश जारी कियाा गया हैं। स्कूल के शिक्षक, रसोईया और सफाई कर्मी को बाढ़ राहत कैंप में सहयोग के लिए निर्देशित किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में फिर एक्टिव हुआ मानसून, अगले 4 दिनों...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले चार दिनों तक प्रदेश...

CG Police Promotion: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने पुलिस महकमे में एक बड़ा फेरबदल करते हुए पदोन्नति और नई पदस्थापना सूची जारी की है। पुलिस...

प्रधानमंत्री जनमन योजना से बनी सड़क धंसने पर बड़ी...

कवर्धा। जिले में प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत बनी सड़क के धंसने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के...

भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा: 50 फीट ऊंचाई...

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) के ब्लास्ट फर्नेस क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। ब्लास्ट फर्नेस के रॉ मैटेरियल एरिया में संचालित...