पाटन में सरकारी गाड़ी से दर्दनाक हादसा: युवक की मौत…भाजपाइयों ने किया प्रदर्शन

भिलाई। एक रसूखदार की सरकारी गाड़ी से पाटन में दर्दनाक हादसा हो गया। वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार दो युवकों को ठोकर मार दी। घटना में एक कि मौके पर मौत हो गई।
वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। शिकायत पर पुलिस ने चालक के खिलाफ धारा 279,337,304 ए के तहत जुर्म दर्ज किया है। पाटन पुलिस ने बताया कि ग्राम लोहरसी व तर्रा के मध्य बुधवार को शाम को रसूखदार के फार्च्यूनर वाहन (सीजी 02 एजी 0011) के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ग्राम लोहरसी निवासी प्रकाश कुमार चंद्राकर 30 वर्ष को चपेट में लिया।

घटना में उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरे युवक को भी चोट आई है। फार्च्यूनर वाहन चालक ने बाइक सवार को ठोकर मार कर फरार हो गया था। लेकिन स्थानीय लोगों ने पाटन थाने का घेराव करने के बाद पुलिस हरकत में आते हुए कार को जप्त कर चालक को पकड़ लिया है।

घटना इतना खतरनाक था कि बाइक सवार को कर चालक ने 30 मीटर तक घसीटते हुए लेकर गया। लोगों ने करीब पाटन थाने को डेढ़ घंटे तक घेर कर रखा था। मृतक जामगांव स्थित एचपी गैस एजेंसी में मैनेजर पद पर कार्यरत था। जिसका एक 4 साल का बेटा भी है। खबर लगने पर एसडीओपी पाटन देवांश सिंह राठौर, टीआई समेत पुलिस बल पहुंच गयी थी। लोगों को काफी समझाइश दी गई। लेकिन सभी चालक की गिरफ्तारी की मांग कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी कर रहे थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप,...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां नौकरी दिलाने का झांसा...

ऑपरेशन निश्चय : 2 करोड़ का 400 किलो गांजा...

गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 400 किलो गांजा जब्त किया...

बीमारी ठीक करने और नौकरी लगवाने का झांसा, शासकीय...

रायपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर क्षेत्र में बीमारी ठीक करने और सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म और करीब 44...

छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति अब स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्सा, कक्षा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, लोकपरंपराओं, इतिहास और लोकजीवन से अब स्कूली विद्यार्थी सीधे जुड़ेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत पर आधारित...