बीमारी ठीक करने और नौकरी लगवाने का झांसा, शासकीय कर्मचारी की पत्नी से दुष्कर्म और 44 लाख की ठगी

रायपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर क्षेत्र में बीमारी ठीक करने और सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म और करीब 44 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता एक शासकीय कर्मचारी की पत्नी है और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। आरोप है कि मध्यप्रदेश निवासी आशाराम चौधरी ने खुद को बैगा बताकर पहले महिला को माइग्रेन ठीक करने का भरोसा दिलाया और बाद में नेताओं-अधिकारियों से संपर्क होने का दावा करते हुए सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दिया।

पीड़िता की शिकायत पर अभनपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। शिकायत की जानकारी मिलने के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश के साथ ही पूरे मामले की जांच कर रही है।

माइग्रेन ठीक करने के नाम पर बनाया विश्वास

पुलिस के मुताबिक महिला को माइग्रेन की शिकायत थी। इसी दौरान उसकी पहचान मध्यप्रदेश निवासी आशाराम चौधरी से हुई, जो अभनपुर में किराए के मकान में रहता था। आरोप है कि आशाराम ने खुद को बैगा बताते हुए झाड़-फूंक के जरिए महिला की बीमारी ठीक करने का दावा किया।

बीमारी ठीक करने के बहाने आरोपी ने महिला का विश्वास हासिल किया। इसके बाद उसने महिला को सरकारी नौकरी और उसके भविष्य से जुड़ी बातों में उलझाना शुरू कर दिया।

नेताओं-अधिकारियों से पहचान का दावा

आरोप है कि आरोपी ने महिला को नेताओं और अधिकारियों के साथ अपनी तस्वीरें दिखाईं और दावा किया कि उसके बड़े लोगों से संपर्क हैं। उसने इन्हीं संपर्कों का हवाला देकर महिला को सरकारी नौकरी लगवाने का भरोसा दिया।

नौकरी की उम्मीद में महिला आरोपी के झांसे में आ गई। इसके बाद आरोपी ने अलग-अलग किस्तों में उससे रकम लेना शुरू कर दिया। पीड़िता के मुताबिक नौकरी लगवाने के नाम पर आरोपी ने करीब 44 लाख रुपये ले लिए।

नौकरी नहीं लगी तो पैसे मांगने पर धमकी

रकम देने के बावजूद जब महिला की नौकरी नहीं लगी तो उसने आरोपी से अपने पैसे वापस मांगने शुरू किए। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और घटना के बारे में किसी को बताने या पुलिस में शिकायत करने पर उसे बदनाम करने की धमकी दी।

पीड़िता का आरोप है कि सामाजिक लोक-लाज और आरोपी की धमकी के कारण उसने काफी समय तक घटना की जानकारी किसी को नहीं दी।

पति को बताई पूरी घटना

नौकरी नहीं लगने और रकम वापस नहीं मिलने के बाद महिला काफी परेशान रहने लगी। बाद में उसने पूरे मामले की जानकारी अपने पति को दी। इसके बाद पति के साथ वह अभनपुर थाने पहुंची और आरोपी आशाराम चौधरी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म, ठगी और धमकी से संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार शिकायत दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। साथ ही महिला द्वारा आरोपी को दी गई करीब 44 लाख रुपये की रकम, बैंक लेन-देन और नौकरी लगवाने के नाम पर किए गए दावों की जांच की जा रही है।

पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी ने नेताओं और अधिकारियों के साथ दिखाई गई तस्वीरों का इस्तेमाल महिला को प्रभावित करने के लिए किस तरह किया और क्या इस पूरे मामले में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है। जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

ऑपरेशन निश्चय : 2 करोड़ का 400 किलो गांजा...

गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 400 किलो गांजा जब्त किया...

छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति अब स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्सा, कक्षा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, लोकपरंपराओं, इतिहास और लोकजीवन से अब स्कूली विद्यार्थी सीधे जुड़ेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत पर आधारित...

सीएम साय और दोनों डिप्टी सीएम के खिलाफ सोशल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा के खिलाफ सोशल मीडिया पर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने के...

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...