भारती कॉलेज की मुश्किलें बढ़ी: पूरक परीक्षा के लिए स्टूडेंट्स से लिए गए 10-10 हजार रुपए ज्यादा…आयोग ने माना-ये जबरन वसूली है, मान्यता रद्द की सिफारिश

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग स्थित भारती आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय के खिलाफ बड़ा एक्शन हुआ है। सरकार की प्रवेश और फीस विनियामक समिति ने कॉलेज पर तीन लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। उसके साथ ही कॉलेज की मान्यता रद्द करने की सिफारिश भी सरकार को भेज दी गई है। आरोप है कि कॉलेज ने पूरक परीक्षा के लिए विद्यार्थियों के लिए 10-10 हजार रुपए का अतिरिक्त शुल्क जबरन वसूला है।

प्रवेश और फीस विनियामक समिति के अध्यक्ष प्रभात कुमार शास्त्री ने बताया, भारती आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, पुलगांव चौक, दुर्ग के विद्यार्थियों ने समिति के पास शिकायत की थी। उनका आरोप था, शिक्षण सत्र 2021-2022 में बीएएमएस-प्रथम वर्ष के पूरक परीक्षार्थियों से परीक्षा शुल्क के अतिरिक्त दस-दस हजार रुपए दबाव पूर्वक लिए गए।

शिकायत की जांच के बाद भारती आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय को सुनवाई का अवसर दिया गया। सुनवाई के बाद प्रवेश तथा फीस विनियामक समिति ने पाया कि, बीएएमएस-प्रथम वर्ष के पूरक परीक्षार्थियों से संस्था द्वारा अनाधिकृत रूप से अतिरिक्त वसूली की गई है।

इससे 27 विद्यार्थी प्रभावित हुए थे। इसके बाद 27 विद्यार्थियों को उनके पैसे लौटाए जाने, संस्था पर तीन लाख रुपए का जुर्माना लगाने की बात थी। इसके अलावा समिति ने कॉलेज की संबद्धता एवं मान्यता रद्द करने की सिफारिश करते हुए शासन को कार्यवाही के लिए पत्र भेजा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...