कबड्‌डी टूर्नामेंट में शामिल हुए गृहमंत्री साहू: खिलाड़ियों से बोले-गांव का खेल है कबड्‌डी, अब राष्ट्रीय स्तर पर बना चुका है पहचान

भिलाई। खिलाड़ी अपने सर्वोत्तम खेल का प्रदर्शन करें। खेलना महत्वपूर्ण है जीत हार महत्वपूर्ण नहीं है। खेल स्वस्थ मन के लिए खेलना चाहिए। कबड्डी हमारे गांव का खेल है जो राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुका है। मेरा विश्वास है कि हमारे ये खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम रोशन करेंगे आगे कहा कि प्रत्येक खिलाड़ी के मन में प्रतिस्पर्धा की भावना होनी चाहिए। उनका शारीरिक एवं मानसिक विकास खेलों के माध्यम से ही होता है। उक्त बातें प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कही।


यह आयोजन एक लव्य कब्बडी क्लब एवं ग्रामवासियों के सहयोग से ग्राम डुमरडीह में एक दिवसीय कब्बडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बजरंग बली मंदिर की पूजा अर्चना कर किया गया। ततपश्चात कब्बड्डी खिलाड़ियों के साथ परिचय किया गया । इस कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू थे।

अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष शालनी रिवेंद्र यादव, विशेष अतिथि कृषि सभापति योगिता चन्द्राकर, नगर निगम रिसाली महापौर सिन्हा,नगर पंचायत उतई अध्यक्ष डिकेंद्र हिरवानी,जनपद उपाध्यक्ष झमित गायकवाड़,अध्यक्ष गुरुद्वारा समिति कौशल चन्द्राकर,सरपँच ग्राम पंचायत डुमरडीह चक्षु प्रभा ,उपसरपंच प्रदीप पाटील, पार्षद सोनिया देवांगन,ईश्वरीय साहू, सरपँच घुघसीडीह गोवर्धन बारले,सरपंच उमरपोटी टिकेंद्र ठाकुर, उमेन्द्र जांगड़े सहित कार्यक्रम के अध्यक्ष जेबा खान, इस आयोजन के एम्पायर पीलू पारकर,भरत यादव, नवीन देशमुख, ढाल सिंग , सहित ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।कार्यक्रम का आभार उपसरपंच प्रदीप पाटिल एवम मंच संचालन खिलेंद्र यादव ने किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...