भिलाई से ऑटो चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: क्राइम ब्रांच की टीम ने 9 आरोपियों को पकड़ा…कैंप से बेमेतरा तक जुड़ते गए तार, बढ़ते गए आरोपी

भिलाई। ऑटो चोर गिरोह को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। कब्जे से पुलिस ने 4.5 लाख रुपए का सामान भी बरामद किया है। क्राइम डीएसपी नासर सिद्धकी ने बताया कि आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने उन पर नजर रखी हुई थी।

इस दौरान मुखबिर की सूचना पर कैम्प 2 निवासी शेख फैजल, अफजल खान ऑटो चोरी कर उसे काटकर कबाड़ी को बेचने की जानकरी मिली। पुलिस ने सोनकर मोहल्ला कैम्प 2 निवासी शेख फैजल 21 वर्ष और चंद्रशेखर आजाद नगर नंदिनी रोड अफजल खान 22 वर्ष को घेरा बंदी कर, कटिंग टूल्स के साथ पकड़ा।

पूछताछ पर आरोपियों ने पुलिस को बताया कि हुडको में खड़ी ऑटो को चोरी कर उसके इंजन, 3 टायर को बेमेतरा के कबाड़ी वाहिद मोहम्मद और ऑटो बॉडी पार्ट्स को शबाब मेनन के पास बेचना स्वीकार किया। निशान देही पर शेख फैजल, अफजल खान से कटर मशीन, वाहिद कबाड़ी के कब्जे से 01 नग ऑटो इंजन, शबाब मेनन के कब्जे से कटा हुआ ऑटो का पाट्र्स बरामद कर जप्त किया।

देवकर निवासी कबाड़ी योगेश निषाद, विजय निषाद, सद्धाम मोहम्मद, हाजी रफीक, जालबांधा निवासी लोकनाथ मतवारे के पास से पुलिस ने ऑटो सीजी 04 जेबी 6167, कबाड़ी समान मिला। उक्त कार्रवाई में भिलाई नगर से सउनि लेखपाल साहू , प्रधान आरक्षक प्रेम सिंह, आरक्षक अमित वर्मा, अनिल गुप्ता और एन्टी क्राईम सायबर यूनिट से सउनि शमित मश्रिा, प्रधान आर राजकुमार दिवाकर, चन्द्रशेखर बंजीर, आरक्षक प्रदीप सिंह, जावेद खान, नितिन सिंह, रिंकू सोनी , अमित दुबे, रमेश पाण्डेय, प्रदीप यादव, अह्म योगदान रहा है। 

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...