शराबी बेटे को मां और भाई ने मिलकर मार दिया: नशे में सब्जी की कढ़ाई आंगन में फेंक दी फिर करने लगा गाली-गलौज, इसी से त्रस्त होकर उतार दिया मौत के घाट

भिलाई। शराब पीकर अपनी मां और भाई से उलझना युवक को भारी पड़ गया। विवाद में मां ने अपने ही बेटे का गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस हत्या का अपराध कायम किया है। घटना में दो को गिरफ्तार भी किया है।

  • अमलेश्वर टीआई राजेन्द्र यादव ने बताया कि ग्राम झीठ निवासी लोकेश्वर ठाकुर कमरे में कमरे में मृत पड़े होने की सूचना मिली थी।
  • पुलिस पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना कर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।
  • जिसकी शिकायत करने सतीश ठाकुर पुलिस थाने आया हुआ था।
  • इस दौरान शव का पीएम कराया गया था।
  • जिसमे लोकेश्वर की मौत गला दबाने से पुष्टि हुई।
  • अमलेश्वर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी रही।
  • इधर संदेह के आधार पर मृतक की मां संतोषी ठाकुर और उसका भाई सतीश ठाकुर से पूछताछ करना पुलिस ने शुरु किया।
  • पूछताछ में बात सामने आई कि लोकेश्वर शराब पीकर घर आया था।
  • संतोषी घर में खाना बनाने पहुंची थोड़े देर बाद सतीश भी आया हुआ था।
  • संतोषी को मृतक नशे में गाली गलौज मारपीट करने लगा।
  • खाना बनाने के बाद संतोषी ठाकुर और सतीश ठाकुर खाना खा रहे थे।
  • तभी मृतक लोकेश्वर सब्जी में रखा कढ़ाई को आंगन मे फेक दिया।
  • इसके विरोध में आरोपिया व मृतक के बीच झुमा झपटी मारपीट हुआ।
  • आरोपी संतोषी ने मृतक के गले को पकड़कर जमीन पर पटक दिया और गला को दबा दी।
  • लोकेश्वर पहले बेहोश हुआ फिर उपचार नहीं मिलने पर उसकी मौत हो गई।
  • पुलिस ने बताया कि डर के कारण आरोपिया संतोषी , सतीश ठाकुर के साथ मिलकर मृतक को उसके कमरा में लिटा दिया।
  • फिर सामने के दरवाजे में ताला जड़कर खेत चले गये।
  • शाम को घर लौटने के बाद चाय का बहाना बनाकर मृतक लोकेश्वर प्रसाद को उठाने पहुंचे थे।
  • इसके बाद हल्ला कर आस पास के लोगो की भीड़ जुटाई गई।
  • भाई के मौत की सूचना पुलिस थाने में सतीश ने दी थी।
  • हत्या का पूरा प्लान मां संतोषी और सतीश ठाकुर ने रचा था।
  • पीएम होने के बाद पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे और दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
  • कार्रवाई में टीआई राजेंद्र यादव, उप निरीक्षक जेपी सिदार, उप निरी विजय मिश्रा, प्रआर.सुनील वर्मा, आरक्षक दुष्यंत भारती, झुमुक यादव शामिल थे।



खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...