छत्तीसगढ़ में साहू युवा प्रकोष्ठ की टीम होगी मजबूत, बिलासपुर के बाद अब सरगुजा संभाग के दौरे पर निकले प्रदेश अध्यक्ष आनंद साहू और संगठन महामंत्री प्रेमकिशन… संगठन को मजबूती दिलाने के लिए दे रहे निर्देश

  • सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और अंबिकापुर का किया गया दौरा

रायपुर। साहू समाज को सबसे संगठित समाज माना जाता है। इसे संगठित करने में समाज का पदाधिकारी और सदस्य अपना-अपना योगदान देता है। इसी योगदान में छत्तीसगढ़ साहू समाज का साहू युवा प्रकोष्ठ का भी बड़ा योगदान है। साहू समाज युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आनंद साहू और प्रदेश संगठन महामंत्री प्रेमकिशन साहू प्रदेश के दौरे पर निकल पड़े हैं। प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष टहल साहू, तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू और समाजसेवी दीपक ताराचंद साहू के निर्देशन और मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में दौरा जारी है।

अपने दौरे के तीसरे चरण में सरगुजा संभाग के जिलों का दौरा किया। संभाग के जिलों में साहू समाज के पदाधिकारियों की बैठक ली। साहू समाज के युवाओं को संगठन से जोड़ने की दिशा में निर्देश दिए। इसके अलावा आनंद ने समाज की भावी कार्ययोजना के बारे में जानकारी दी।


संभागीय दौरा के दौरान प्रदेश एवं सरगुजा संभाग के अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर प्रदेश अध्यक्ष आनंद साहू, प्रदेश संगठन महामंत्री इंजी. प्रेम किशन साहू ने अम्बिकापुर और कोरिया जिले का दौरा कर सामाजिक पदाधिकारियों से भेंट मुलाकात कर संगठन विस्तार पर चर्चा की। बैकुंठपुर(कोरिया) में भेंट मुलाकात चर्चा के दौरान साथ मे कोरिया जिला अध्यक्ष अरुण साहू, सरगुजा संभाग युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष कमलकांत साहू बैकुंठपुर (कोरिया) जिला अध्यक्ष सत्यम साहू साहू युवा प्रकोष्ट कोरिया जिला संगठन सचिव सुरेश साहू, मनीष साहू, पटना तहसील अध्यक्ष राजेश साहू, तहसील उपाध्यक्ष संजय साहू राजेश साहू (कसरा)उपस्थित थे…..

सूरजपुर में कैसा रहा दौरा…
संभागीय दौरा के दौरान आज सूरजपुर में युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष आनंद साहू, प्रदेश संगठन महामंत्री प्रेम किशन साहू का आगमन हुआ। युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों से शिष्टाचार मुलाकात कर कामकाजी बैठक किया गया। बैठक में जिला साहू संघ के अध्यक्ष अध्यक्ष जोखन साहू, पूर्व प्रदेश सचिव गेंदलाल साहू, प्रदेश प्रतिनिधि संतोष साहू, पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनीष साहू, सरगुजा संभाग कमलकांत साहू रामकृष्ण साहू उपस्थिति थे।

बैठक की अध्यक्षता एवं संचालन युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सौरभ साहू के द्वारा किया गया आभार प्रदर्शन महामंत्री सुनील साहू के द्वारा किया गया। इस बैठक में दिलीप साहू, रामजी साहू, नीरज साहू, राजेश साहू, लक्ष्मी कांत साहू, महेंद्र साहू, प्यारे साहू, नितिन साहू, अमन साहू, विशाल साहू, मनोज साहू, विशाल साहू, दिव्यांशु साहू अमन साहू कामेश्वर साहू यस साहू विकास साहू ललित साहू कौशल साहू शिवम साहू विकास गुप्ता राजेश साहू समेत युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अंबिकापुर में दौरा…
अंबिकापुर में प्रदेश अध्यक्ष आनंद साहू, प्रदेश संगठन महामंत्री इंजी. प्रेम किशन साहू ने अम्बिकापुर और कोरिया जिले का दौरा कर सामाजिक पदादिकारियों से भेंट-मुलाकात की। संगठन विस्तार पर चर्चा की गई।

अम्बिकापुर में भेंट मुलाकात चर्चा के दौरान साथ मे सरगुजा संभाग अध्यक्ष कमलकांत साहू, अम्बिकापुर जिला अध्यक्ष निखिल गुप्ता, जगदीश प्रसाद गुप्ता, हरि नारायण गुप्ता, विकास साहू, अविनाश गुप्ता, सक्षम गुप्ता, प्रियांशु गुप्ता, शिवम गुप्ता, आशीष गुप्ता, सूरज गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, अमन गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अमित शाह ने नक्सल विरोधी अभियानों की सफलता पर...

रायपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने हाल ही में नक्सलवाद के विरुद्ध चलाए गए अभियानों में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों...

दल्लीराजहरा नगर में बड़ी दीक्षा महोत्सव का आयोजन

दल्लीराजहरा। खरतरगच्छ जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ दल्ली राजहरा के अध्यक्ष राकेश बुरड़ ने बताया कि दल्लीराजहरा नगर ने बड़ी दीक्षा महोत्सव का आयोजन 8...

ऑपरेशन शंखनाद: जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… गौ-तस्करी में...

जशपुर। जशपुर जिले में "ऑपरेशन शंखनाद" के तहत जशपुर पुलिस ने गौ-तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शशि...

दुर्ग में फर्जी बैंक अधिकारी गिरफ्तार: लोन दिलाने के...

दुर्ग। जिले में बैंक ऑफ बड़ौदा का फर्जी अधिकारी बनकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने का मामला...

ट्रेंडिंग